Golden Globe Awards 2024 में ओपेनहाइमर बनी बेस्ट फिल्म, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Golden Globe Awards 2024 में ओपेनहाइमर बनी बेस्ट फिल्म, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Golden Globe Awards : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में आयोजित किए गए सितारों के इस मेले में अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा कर दी गई है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड के इस 81वें एडिशन को जो कोय ने होस्ट किया है जो एक स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर हैं।

इनका रहा बोलबाला

इस बार के अवार्ड फंक्शन में ओपेनहाइमर, बार्बी, पास्ट लाइव्स, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून, पुर थिंग्स जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला है। यह ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें इस बार के अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं।

ओपेनहाइमर और बार्बी ने मचाई धूम

2024 के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन फिल्म बार्बी को मिले हैं जिसका निर्माण मार्गो रॉबी ने किया है। इसे लगभग 9 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ओपेनहाइमर जैसी शानदार फिल्म को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके बाद 7 नॉमिनेशंस के साथ किलर्स ऑफ द मून ने अपनी जगह बनाई है।

किसने मारी बाजी

गोल्डन ग्लोब अवार्ड के विजेताओं की बात करें तो बेस्ट पिक्चर ड्रामा का अवॉर्ड ओपेनहाइमर ने अपने नाम किया है। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर बने हैं, उन्हें ये अवॉर्ड ओपेनहाइमर में अपने शानदार किरदार के लिए मिला है। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलन को मिला है। बेस्ट फीमेल एक्टर लिली ग्लैडस्टोन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस एलिजाबेथ डेबिका , बेस्ट एनीमेशन फिल्म द बॉय एंड द हेरॉन , बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड सक्सेशन को मिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews