मुसीबत में फंसे सेलेब्स के फेवरेट Orry, वैष्णो देवी बेस कैंप में पी शराब, 8 लोगों के खिलाफ FIR

सोशल मीडिया और बड़े-बड़े उद्योगपतियों और एक्टर्स के बीच मशहूर ओरी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और नियम उल्लंघन करने के कारण केस दर्ज हुआ है।
Orry

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और सेलिब्रिटीज के बीच फेमस ओरी (Orry) यानी की ओरहान अवत्रामणि हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपने लुक्स, कभी अलग-अलग मोबाइल कवर तो कभी सेलेब्स के साथ तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हमेशा कूल डूड होने के कारण चर्चा बटोरने वाले ओरी एक मुश्किल में फंस गए हैं।

मामले को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक ओरी और लगभग आठ लोगों पर वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा की एक होटल में शराब पीने का आरोप लगा है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि यह एक तीर्थ स्थल का बेस कैंप है। नियमों के मुताबिक यहां पर शराब बेचना, रखना और पीना पूरी तरह से मना है। इन नियमों के उल्लंघन के बाद के दर्ज किया गया है।

सामने आया था Orry का वीडियो

केस दर्ज होने की बात पर ओरी ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। इसके पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो एक होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही थी। जैसे ही वीडियो सामने आया इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन आना शुरू हो गया। ओरी और उनके दोस्तों को इस हरकत के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

orhan awatramani

पुलिस का क्या कहना

इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ देश के कानून को तोड़ने की एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं सब कुछ सामने आने के बाद लोगों की भावनाओं को जो ठेस पहुंची है इसके लिए इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई गई है। पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को शिकायत आई थी जिसमें बताया गया था कि एक होटल में कुछ मेहमान ठहरे हैं, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पी रहे हैं। इसके बाद इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1066479427″]

सामने आए इनके नाम

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ओरहान अवत्रामणि, पार्थ रैना, राशि दत्ता, दर्शन सिंह, शगुन कोहली, रक्षित भोगल, अनास्तासिला, रितिक सिंह पर होटल परिसर में शराब पीने का मामला दर्ज हुआ है। वैष्णो देवी मंदिर परिसर निकट है इसलिए कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है। मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है इसी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषियों को गिरफ्तार करने और धार्मिक स्थल पर इस तरह नियम उल्लंघन के प्रति शून्य सहनशीलता रखने के निर्देश दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews