एक रील से लाखों रुपए कमाते हैं ओरी, पॉडकास्ट में बताया कितनी लेते हैं इवेंट और पार्टी की फीस

ओरहान अवतरामानी यानी ओरी एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्हें हमेशा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और मशहूर लोगों से घिरा हुआ देखा जाता है। अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया है।
Orry

ओरी एक ऐसा नाम है जिनके बारे में हर कोई जानता है। बड़े-बड़े सितारों के साथ मौज मस्ती करने वाला यह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हर इंस्टाग्राम यूजर की फीड में नजर आता है। दर्शकों के बीच अक्सर यह उत्सुकता रहती है कि हर पेज 3 और हाई प्रोफाइल पार्टी का हिस्सा रहने वाले ओरी की कमाई कहां से होती है।

ओरी की सोशल मीडिया पर जो लाइफ नजर आती है वह बहुत ही लग्जरी से भरी हुई है। अब उन्होंने खुद यह बताया है कि वह कहां-कहां से कमाई करते हैं और पिछले महीने उन्होंने कितना पैसा कमाया है। ओरी ने बताया कि पिछले महीने एक रील से उन्हें 76 लाख रुपए की कमाई हुई थी।

ब्रांड बन गए हैं ओरी

पिछले कुछ सालों में ओरी की पापुलैरिटी इतनी ज्यादा हो गई है कि वह ब्रांड बन चुके हैं। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी की पार्टी हो या वेकेशन वह वहां जरूर नजर आते हैं। अब लर्न बाय केके क्रिएट नाम के पॉडकास्ट में उन्हें अपनी सोर्स आफ इनकम के बारे में बात करते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि अपने पर्सनल ब्रांड और ऑनलाइन पापुलैरिटी को वह बिजनेस में बदल चुके हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड कोलैबोरेशन और पेड अपीरियंस से आता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने मैंने एक डील की थी जिसमें एक रील से मैंने 76 लाख कमाए।

कितनी लेते हैं फीस

ओरी ने यह भी बताया कि उनका बिजनेस केवल सोशल मीडिया तक नहीं है। वह प्राइवेट इवेंट, बर्थडे पार्टी, शादी और लंच में भी शामिल होते हैं। हर तरह की इवेंट के लिए उनकी फीस अलग है। वह कहते नजर आए कि 15 से 25 लाख रुपए देकर आप मुझे लंच या डिनर पर बुला सकते हैं। मैं आपकी शादी और जन्मदिन की पार्टी में आ सकता हूं और ऐसा बोल सकता हूं, जैसे हम बचपन के दोस्त हैं। मैं आपके साथ घूम फिर सकता हूं आपके पैरेंट्स के साथ ड्रिंक ले सकता हूं और चाहे तो लोगों से मुलाकात भी कर सकता हूं। ये एक ऐसा अनुभव है जो आप खरीद सकते हैं।

video credit: Learn by KK create

रिलायंस का भी हैं हिस्सा

बता दें कि ओरहान अवतरामानी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से हुई बातचीत में बताया था कि वह अपनी एक तस्वीर के लिए 20 लाख रुपए और इवेंट में शामिल होने के लिए 25 लाख रूपए लेते हैं। इसके अलावा वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं और उन्हें मोटी तनख्वाह मिलती है। वो कई अलग अलग सोर्स और वेंचर से पैसा कमाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews