
जुलाई का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के दर्शकों के लिए काफी खास होने जा रहा है। थिएटर ना जा पाने की टेंशन अब छोड़ दीजिए, क्योंकि इस हफ्ते आपके स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं। इनमें कुछ बड़ी स्टारकास्ट भी नजर आएगी तो कुछ कहानियां पूरी तरह अलग और फ्रेश नजरिए से पेश होंगी। रोमांस, क्राइम, सस्पेंस और साइंस-फिक्शन के चाहने वालों के लिए इस बार काफी कुछ नया है।
Special Ops 2
वहीं इस हफ्ते की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ है, जिसमें के के मेनन एक बार फिर ‘हिम्मत सिंह’ के रोल में नजर आएंगे। इस बार कहानी साइबर-टेररिज्म पर आधारित होगी, जिसमें भारत की डिजिटल इकोनॉमी पर बड़ा खतरा मंडराता है। ये सीरीज 11 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और एक बार फिर से नेशनल सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस वर्ल्ड की खूबी दिखाएगी।
आप जैसा कोई भी देखें
वहीं, रोमांटिक फिल्मों के फैंस के लिए ‘आप जैसा कोई’ एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस नेटफ्लिक्स फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख नजर आएंगे। कहानी दो ऐसे लोगों की है जिनकी सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन प्यार के रास्ते उन्हें साथ ला देते हैं। रिश्तों, अहं और बराबरी के बीच उलझी ये कहानी 11 जुलाई से देखी जा सकती है।
बेलार्ड
वही 9 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर आने वाली फिल्म ‘बेलार्ड’ पुलिस और मर्डर मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए खास है। LAPD डिटेक्टिव रेनी बेलार्ड की ये कहानी उन कोल्ड केसों पर आधारित है, जिन्हें वो अपने अंदाज़ में हल करती है। थ्रिल और टेंशन से भरी ये फिल्म आपके संडे को यादगार बना सकती है।
जियाम जैसी फिल्में
इसी दिन नेटफ्लिक्स पर थाईलैंड की पहली जॉम्बी-एक्शन फिल्म ‘जियाम’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म में एक मुए-थाई फाइटर की कहानी है जो एक भयानक महामारी के बीच जिंदा रहने की जद्दोजहद करता है। इसमें एक्शन के साथ इमोशनल एंगल भी नजर आएगा।
मूनवॉक
वहीं डांस और दोस्ती पर बनी मलयालम फिल्म ‘मूनवॉक’ 8 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म उन दोस्तों की है जो अपने डांसिंग पैशन को फॉलो करते हुए कई संघर्षों से गुजरते हैं। यूथ और म्यूजिक बेस्ड फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकती है।
टोविनो थॉमस की नारिवेत्ता
वही 11 जुलाई को Sony LIV पर रिलीज होगी मलयालम स्टार टोविनो थॉमस की फिल्म ‘नारिवेत्ता’। इस फिल्म में एक आम इंसान की कहानी को बड़े असरदार तरीके से दिखाया गया है, जो सामाजिक मुद्दों और निजी संघर्षों के बीच फंसा होता है। टोविनो अपनी गहराई से भरी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उनसे कुछ हटकर देखने को मिलेगा।
