OTT पर देखें एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से भरी शानदार फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म आजकल दर्शकों का मनोरंजन करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते। सिनेमाघर में रिलीज होने के 5 महीने बाद अब एक और फिल्म आने वाली है जिसमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ मिलेगा।
OTT

आजकल ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो फिल्में वह सिनेमाघरों में जाकर नहीं देख पाते हैं वह थोड़े दिन बाद अपने आप ही किसी न किसी प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाती है। ऐसे में यह नहीं लगता कि कोई कहानी आपसे मिस हो गई है। अगर आप भी ऑनलाइन फिल्म स्ट्रीम करने के शौकीन हैं तो एक और कहानी आपके लिए आने वाली है।

नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा या फिर हॉटस्टार सभी जगह हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी कहानियां दर्शकों के लिए पेश की जाती है। आप जल्द ही 5 महीने पहले सिनेमाघर में रिलीज हुई एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव हर्ट’ को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। चलिए जान लेते हैं कि यह कब और कहां देखने को मिल जाएगी।

OTT पर देखें Love Hurts

7 फरवरी 2025 को हॉलीवुड फिल्म लव हर्ट सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के साथ यूसेबियो ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इसमें अरियाना डिबोस, के ह्यू क्वान मुस्तफा शाकिर, डेनियल वू, सीन ऑस्टिन और लियो टिफ्ट जैसे कलाकार हैं।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यूनिवर्सल पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई यह कहानी एक एजेंट की है जो पहले अपने भाई के साथ हिटमैन का काम करता था। समय बदलता है और उसका भाई भी इसके पीछे पड़ जाता है। इसका कारण उसकी पार्टनर के साथ एजेंट का हाथ मिलाना होता है। भाई की पार्टनर के साथ एजेंट का रोमांटिक बॉन्ड देखने को मिलता है।

अपने ही भाई के साथ उसे एक्शन और बीच में हल्की फुल्की कॉमेडी करते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म आपको बांधे रखेगी। जब यह आ रही थी तब हॉलीवुड में इसकी चर्चा तो बहुत हुई थी लेकिन रिलीज होने के बाद इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। इसे 18 मिलियन डॉलर में बनाया गया और इसने 17 मिलियन कमाए।

कहां और कब देखें

अगर आप इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। यह 7 अगस्त 2025 से देखी जा सकेगी। इसकी रेटिंग 5.3 है और हल्के फुल्के मनोरंजन के हिसाब से ये बेस्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews