OTT पर इस हफ्ते क्या देखें? राम चरण की ‘पेड्डी’ सहित रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और शो

अगर आप भी अलग-अलग फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो इस हफ्ते कई कहानियां रिलीज की जाने वाली है। चलिए आपको पूरी लिस्ट बता देते हैं।
OTT release

ओटीटी प्लेटफॉर्म आजकल दर्शकों के मनोरंजन का नया अड्डा बन चुके हैं। कोई भी फिल्म बड़े पर्दे का रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जरूर रिलीज की जाती है। इसके अलावा मेकर्स वेब सीरीज के जरिए भी फैंस का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं।

इस हफ्ते की बात करें तो अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक दिलचस्प फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाली है। अगर आप भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए अपना मनोरंजन करना पसंद करते हैं तो हम आपको फिल्मों और वेब सीरीज लिस्ट बता देते हैं।

पेड्डी

यह रामचरण की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जान्हवी कपूर, रवि किशन, बोमनी ईरानी, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु और विजी चंद्रशेखर जैसे सितारे भी हैं। श्रुति हसन का कैमियो फिल्म में देखने को मिलने वाला है। 9 जुलाई से से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। यह तेलुगू वर्जन होगा जबकि हिंदी वर्जन अगस्त में स्ट्रीम किया जाएगा।

लैंड ऑफ फुटबॉल

केरल में इस खेल की 70 साल पुरानी कहानी को दिखाया जाएगा। किस तरह से पूरे राज्य में अलग-अलग पीढ़ियां और समुदाय को एक साथ इस खेल के गहने जुनून ने जोड़ा है यह देखने को मिलेगा। ये मलयालम भाषा की स्पोर्ट्स डॉक्युमेंट्री है जिसे 10 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

परिमाला एंड कंपनी

यह एक व्यक्ति की कहानी है जो चेन्नई में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही होती है लेकिन फिर एक सिर्फ रात में बार-बार उसकी छोटी बेटी को परेशान करता है जिससे परिवार में टेंशन आ जाता है। लेकिन अचानक उसे आदमी की मौत हो जाती है और पुलिस का शक परिमाला और उसके परिवार पर आता है। फिल्म में जयराम, अनंतिका अनिलकुमार, संजना कृष्णमूर्ति, उर्वशी, मिस्सीकन, योगी बाबू, सैंडी और संतोष सो जैसे सितारे हैं। इसे 10 जुलाई से जी 5 पर देख सकते हैं।

कोथा मालुपू

यह एक गांव की कहानी है जो दो भाई बहनों के बदलते रिश्ते को दिखाती है, जो कजन है। उनका मजाकिया रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है। फिल्म में आकाश गोपराजू, भैरवी, महेंद्र पी, पृथ्वी, रघु बाबू और प्रभावती वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसे 6 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है।

ये कहानियां भी करेगी मनोरंजन

अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करते हैं तो 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर सींग गीथम पेश की जाएगी। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी है। 13 जुलाई से सेकंड लव देख सकते हैं, ये एक रियलिटी शो है। 10 जुलाई को एक्शन ड्रामा बाल्टी सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews