
ओटीटी के दर्शकों के लिए यह हफ्ता मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 तक, विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें क्राइम-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और वॉर ड्रामा तक, हर जॉनर के कंटेंट शामिल हैं।
इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ से वापसी
अभिनेता इमरान हाशमी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘तस्करी- द स्मगलर्स वेब’ के साथ ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और जोया अफरोज जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एक्शन का तड़का
वहीं, फरहान अख्तर की वॉर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की पेशकश
इस हफ्ते साउथ की कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर आ रही हैं। ममूटी स्टारर ‘कलमकावल’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सोनी लिव पर रिलीज होगी। दिलीप और मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘भा भा बा’ भी 16 जनवरी 2026 को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा, कन्नड़ क्राइम कॉमेडी ‘बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी’ 12 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
‘हाइजैक’
हॉलीवुड कंटेंट की बात करें तो, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीरीज के पर्दे के पीछे की कहानी दिखाती ‘वन लास्ट एडवेंचर- द मेकिंग ऑफ स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ 12 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। वहीं, लोकप्रिय सीरीज ‘हाइजैक’ का दूसरा सीजन एप्पल टीवी पर 16 जनवरी 2026 से स्ट्रीम होगा, जिसमें इदरीस एल्बा मुख्य भूमिका में हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

