OTT पर धमाल मचा रही ये कोरियन वेब सीरीज, 16 एपिसोड में मिलेगा जमकर एक्शन और इमोशन

आजकल दर्शकों के बीच कोरियन ड्रामा देखने का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप भी के ड्रामा देखने के शौकीन है तो हम आपको ओटीटी पर धमाल मचा रही एक धांसू वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
OTT

दर्शक आजकल बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपना एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर हॉलीवुड, बॉलीवुड साउथ से लेकर कई तरह के फिल्म और सीरीज मौजूद है। आप कोरियन ड्रामा का आनंद भी यहां पर ले सकते हैं।

किसी भी फिल्म या वेब सीरीज की कहानी और कलाकार यह तय करते हैं कि यह दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं। दर्शकों को पसंद आने वाली सीरीज में एक और नाम जुड़ गया है। जब से इसे रिलीज किया गया है इसमें दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। अगर आप रोमांस और एक्शन से भरपूर कोई कहानी देखना चाहते हैं तो इस वेब सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।

OTT पर कर रही ट्रेंड

हम जिस सीरीज से बात कर रहे हैं  Good Boy,  इस सीरीज की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आपको केवल एक्शन ही नहीं बल्कि भावनाओं से भरी पूरी कहानी भी देखने को मिलेगी। यह वैसे तो 16 एपिसोड की है लेकिन इसे देखते हुए आप पलक भी नहीं झपका पाएंगे। इसके हर एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न है।IMDb पर इसे 7.7 रेटिंग दी गई है।

कैसी है कहानी

गुड बॉय वेब सीरीज की बात करें तो यह एक लड़के की कहानी है जो ओलंपिक मुक्केबाज है और पुलिस अधिकारी बन चुका है। यह मुक्केबाजी और जीवन के अनुभवों का उपयोग अपराधियों को पकड़ने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए करता है। जब आप कहानी देखेंगे तो इसमें सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि मेंटल और इमोशनल स्ट्रगल को भी दिखाया गया है।

कमाल के हैं कलाकार

इस के ड्रामा के सारे कलाकार बहुत ही शानदार हैं। इसमें आपको पार्क बोगम, ओह जंग सी, ली सांग यी जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। अगर आप भी कोरियन ड्रामा देखने की शौकीन हैं तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews