सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी, दर्शकों ने दिया रिव्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। तुषार जाटोला निर्देशित यह नॉर्थ-साउथ लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे एवरेज लेकिन एंटरटेनिंग बताया गया।
Pardesiya

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर बहुत ही जल्द एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म रोमांटिक होने वाली है, जिसका क्रेज लोगों के बीच चढ़कर बोल रहा है। इसका उदाहरण सैयारा फिल्म में देखा जा चुका है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस भी भरपूर मात्रा में है। काफी लंबे समय बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिनकी चर्चाएं फिल्मी गलियारों में शुरू हो चुकी है। वहीं, जाह्नवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा बेताब थे, जो कि आज सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है।

दरअसल, इन दोनों की जोड़ी परम सुंदरी फिल्म में देखने को मिली है, जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिनकी लव स्टोरी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

लव स्टोरी

इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार जाटोला है। कुछ समय पहले परम सुंदरी का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, मेर्क्स में फैंस को सरप्राइज देते हुए ट्रेलर जारी किया था, जो कि रोमांस से भरपूर था। यह नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्यार एक्शन और ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। इस दौरान दोनों को अलग कलर से लेकर सब कुछ फेस करना पड़ेगा। कहानी लव स्टोरी के दौरान समस्याओं से गिरी हुई दिखाई जाएगी।

देखें रिव्यू

फिल्म रिलीज होते ही उनकी जोड़ी को काफी पेमेंट्स मिल रहे हैं। वहीं दर्शन भी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिव्यू दे रहे हैं। आज के आर्टिकल में हम आपके रोम कॉम फिल्म परम सुंदरी के ट्विटर एक्स रिव्यू के बारे में बताएंगे।

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, परम सुंदरी एवरेज लेकिन एंटरटेनिंग है। पूरी मूवी कॉमेडी और ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही कलाकारों की एक्टिंग भी ठीक है। केमिस्ट्री स्मूथ और कॉमेडी भी अच्छी रही। मूवी में केरल की खूबसूरती भी दिखाई गई है। रोम-कॉम प्लेन और देखने लायक है।

एक यूजर ने परम सुंदरी को पांच में से चार रेटिंग दे डाली और कैप्शन में लिखा, अभी-अभी सिद्धार्थ-जानवी स्टार परम सुंदरी अच्छी लगी। पहला भाग एंट्री स्टाइलिश थी। सिड और जानवी की केमिस्ट्री, गाने काफी अच्छे थे। इंटरवल तक मनोरंजन और सेकंड हाफ क्लाइमैक्स पावर पैक फैमिली ड्रामा। मेसी एक्शन शोडाउन। सिद्ध ने एक्शन में धमाल कर दिया। इमोशनल दिखाने के मामले में एक्ट्रेस चमक गई। रोमांस, एक्शन और इमोशन का परफेक्ट प्लान।

वहीं, एक यूजर ने लिखा, परम सुंदरी रोमांस, कॉमेडी और केरल के माहौल को दिखाती है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री कमाल की है। गाने भी जबरदस्त हैं और सीन चकाचौंध कर देने वाले हैं। कुछ छोटी-मोटी बातें और सांस्कृतिक बहस के बावजूद, यह एक मनोरंजक फिल्म है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews