Pathaan Teaser: बर्थडे पर शाहरुख खान ने दिया फैंस को गिफ्ट, शेयर किया “पठान” का टीज़र, देखें यहाँ

Pathaan Teaser: बर्थडे पर शाहरुख खान ने दिया फैंस को गिफ्ट, शेयर किया “पठान” का टीज़र, देखें यहाँ

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। फैंस को लंबे समय से शाहरुख की फिल्म पठान (Pathaan Teaser) का इंतज़ार है। किंग खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी आने वाली फिल्म “पठान” का टीज़र शेयर कर दिया है। 2 नवंबर 2022 को पठान का टीज़र आउट हो चुका है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें… Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली 293 पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

बड़े पर्दे पर शाहरुख का लंबे ब्रेक के बाद नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी,  जिससे फैंस और भी ज्यादा एक्ससाइटेड हैं। फिल्म पठान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल एक्शन से भरपूर होगी, जिसमें जॉन अब्राहम और शाहरुख खान एक दूसरे के साथ फाइट करते नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण और शाहरुख की जोड़ी ने फिल्म “ओम शांति ओम” से लोगों के दिल में अलग जगह बना रखी है। पठान में दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है।

शाहरुख खान ने फिल्म का टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। पठान का टीज़र आउट हो चुका है। अब, पठान को YRF50 के साथ बड़े पर्दे पर जल्द ही 25 जनवरी, 2023 को आ रही है।”

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews