3 हसीनाओं संग इश्क लड़ाते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, पति पत्नी और वो दो का दिलचस्प टीजर रिलीज

आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी रोमांटिक कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार उन्हें एक नहीं बल्कि तीन हसीनाओं के प्यार में पड़ते हुए देखा जाएगा। उनकी फिल्म पति पत्नी और वह दो का टीजर रिलीज हो गया है।
Pati Patni Aur Woh do

कुछ समय पहले आई फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना को प्यार के चक्कर में बेताल बनते हुए देखा गया था। इस फिल्म के बारे में बातें तो काफी की गई थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाई थी। अब एक बार फिर एक्टर को नई फिल्म में तीन हीरोइन के प्यार में पड़ते हुए देखा जाने वाला है।

एक हीरोइन के प्यार में आयुष्मान बेताल बन गए थे तो अब तीन के प्यार में उन्हें क्या-क्या बनना पड़ेगा यह जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। उनकी आने वाली फिल्म पति-पत्नी और वह दो का अनाउंसमेंट पहले ही किया जा चुका है। वहीं अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म की पहली झलक 48 साल पुरानी संजीव कुमार की फिल्म से जुड़ी हुई है।

पति-पत्नी और वह दो का टीजर रिलीज

फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इसे संजीव कुमार के आईकॉनिक सीन के साथ शुरू किया गया है और आयुष्मान खुराना के ड्रामा पर यह खत्म हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऑफिस में बैठे संजीव के कमरे में एक लड़की आती है और वह उसकी खूबसूरती में खो जाते हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन के पति-पत्नी और वह का सीन दिखाया गया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म में यही सीन रीक्रिएट किया गया है जो टीजर का हाईलाइट है।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिक गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह टीजर ढेर सारे सरप्राइज से भरा हुआ है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको अंदाजा भी नहीं लग पाएगा कि आयुष्मान की पत्नी कौन है और प्रेमिका कौन है। 1 मिनट में सेकंड का यह वीडियो एंटरटेनमेंट से भरपूर है। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे 15 मई को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। मुदस्सर अजीत ने इसे डायरेक्ट किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews