पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट का एलान, इस एक्टर ने कार्तिक को किया रिप्लेस

ये एक्टर पति पत्नी और वो दो में कार्तिक आर्यन की जगह लेंगे। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। टी-सीरीज ने धनतेरस पर घोषणा की।
Pati patni aur woh 2

एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम आज हिंदी सिनेमा में उन कलाकारों में लिया जाता है, जो हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। शुरुआत उन्होंने टीवी से की थी, लेकिन फिल्म विक्की डोनर ने उनकी किस्मत बदल दी। उसके बाद दम लगाके हइशा, बधाई हो, ड्रीम गर्ल और अंधाधुन जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘एक्सपेरिमेंटल हीरो’ बना दिया। उनकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। चाहे वो एक भोला-भाला पति हो या फिर एक चालाक प्रेमी… अब आयुष्मान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, वो भी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के साथ, जिसका नाम है पति पत्नी और वो दो है।

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली थी। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की यह फिल्म एक मजेदार लव ट्राएंगल थी, जिसमें पति अपने प्यार और जिम्मेदारी के बीच उलझा हुआ नजर आया था।

आधिकारिक घोषणा

उस वक्त फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी। तभी से इसके सीक्वल की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। 6 साल से दर्शक इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। टी-सीरीज ने धनतेरस के दिन पति पत्नी और वो दो की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार कहानी के साथ-साथ चेहरों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। कार्तिक आर्यन की जगह अब आयुष्मान खुराना ने ले ली है। जी हां, पति पत्नी और वो दो में वह पति का किरदार निभाएंगे। आयुष्मान खुराना के पास एक नहीं, बल्कि तीन वो होंगी। फिल्म के पोस्टर में आयुष्मान के एक्सप्रेशन और टैगलाइन ने पहले ही फैंस की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

देखें पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, “हर पति की होती है, अपनी ही एक अफलातून दुनिया। जो उनको भले ही सताती हो, मगर हम सबको बड़ा हंसाती है।” मेकर्स ने बताया कि फिल्म अगले साल 4 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगी। त्योहार के रंगों में हंसी-ठिठोली और रिलेशनशिप का तड़का लगाने के लिए यह फिल्म एकदम सही टाइम पर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

होंगी 3 अभिनेत्रियां

पहली फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बीवी और एक गर्लफ्रेंड के बीच फंसे थे, लेकिन सीक्वल में कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है। इस बार आयुष्मान के पास तीन हीरोइनें होंगी सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। तीनों ही अभिनेत्रियां अपने-अपने अंदाज में फिल्म में जान डालने वाली हैं। सारा अली खान का चुलबुला अंदाज, वामिका की मासूमियत और रकुल की स्टाइल इस फिल्म को तीन अलग-अलग रंग देने वाली है। फिल्म में आयुष्मान ‘प्रजापति पांडे’ नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने रिश्तों की उलझनों में फंसा एक आम आदमी है। उसकी जिंदगी हंसी-मजाक, गलतफहमियों और प्यार से भरी हुई है। कहानी इस बार ज्यादा कॉमिक, थोड़ी मस्ती भरी वाली हो सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

फैंस की प्रतिक्रिया

फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार भी मजाकिया लहजे को बरकरार रखने वाले डायरेक्टर के हाथों में है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दर्शक खुद को किरदारों में देख सकें, जिसमें थोड़ा प्यार, थोड़ा झगड़ा और ढेर सारी कॉमेडी हो। सोशल मीडिया पर इस अनाउंसमेंट के बाद फैन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों को कार्तिक आर्यन की कमी खल रही है, तो कुछ आयुष्मान के नए अंदाज को लेकर उत्साहित हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews