PHOTOS: पिंक साड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी का रॉयल लुक देख फैंस हुए फिदा, बोली- मैं इश्क…

दिव्यांका त्रिपाठी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने ड्रेसअप को लेकर चर्चाओं में रहने वाली मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बेटी और मशहूर टीवी कलाकर दिव्यांका (TV Actress Divyanka Tripathi)  इन दिनों अपनी पिंक साड़ी को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई है। उनका यह नया लुक फैंस और यूजर्स को खूब लुभा रहा है।दिव्यांका त्रिपाठी इन अपने लेटेस्ट पोस्ट में साड़ी लुक में काफी स्टनिंग और स्टाइलिश नजर आ रही है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को  इन तस्वीरों में गुलाबी साड़ी में देखा जा सकता है। साड़ी पहनी दिव्यांका एक तस्वीर में सिर पर पल्लू लेकर लिए और काला चश्मा लगाए दिखाई दे रही, जिसमें वह किसी रॉयल फैमिली मेंबर जैसी लग रही है। इसके साथ-साथ आखों पर काला चश्मा पहन उन्होंने अपने लुक को एकदम परफेक्ट बना दिया है। दिव्यांका ने गले में स्टाइलिश जूलरी भी पहनी हुई है, जिसके चलते उनके फैन्स इस रॉयल लुक पर फिदा हो गए हैं और कॉमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े.. Post Office 2021: हर दिन 95 रुपए बचत कर पा सकते है 14 लाख, यहां देखें पूरी डिटेल्स

एक्ट्रेस की गुलाबी साड़ी की कीमत 5,540 रुपये बताई जा रही है। इस साड़ी को उन्होंने (Divyanka Tripathi Dahiya) ने लेबल कनुप्रिया से पिक किया है।  । इतना ही नहीं उन्होंने अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा है- “इश्क में हूं’ या ‘मैं इश्क हूं?” दिव्यांका त्रिपाठी की इन तस्वीरों को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स किया जा चुका है।उन्हें इंस्टाग्राम (Instagram Photos) पर करीब 15 मिलियन लोग फॉलो करते है।

बता दे दिव्यांका त्रिपाठी कि ये साड़ी ऑर्गैंजा सिल्क से तैयार की गई है। इसके ऊपर ओवरऑल वाइट कलर का ट्रडिशनल बांधनी प्रिंट देखा जा सकता है। इसके पल्ले पर कट वर्क करते हुए उसकी हेमलाइन को स्कैलप डिजाइन दी गई है। ऑर्गैंजा की साड़ी के साथ इस हसीना ने साटन का जूल नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज मैच किया था, जिस पर मिरर वर्क करते हुए उसे और खूबसूरत लुक दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews