डेविड बेकहम की वेलकम पार्टी से वायरल हुई कपूर और खान फैमिली की तस्वीर, फैंस ने दिए कमाल के रिएक्शन

David Beckham

David Beckham: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते दिनों अपने घर पर ग्लोबली फेमस फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस वेलकम पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और सभी यहां ग्लैमरस अवतार में दिखाई दिए थे। पार्टी की तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इन पर जमकर प्यार बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जो तस्वीर सामने आई है उसे देखने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के फैंस काफी खुश हो गए हैं क्योंकि इन तस्वीरों में उन्हें अपनी पूरी फैमिली के साथ देखा जा रहा है।

आनंद आहूजा ने शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर किया है। जिसमें आनंद के साथ शाहरुख खान, सुहाना खान, गौरी खान, आर्यन खान और अनिल कपूर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन इन्हें देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि यह कौन है।

View this post on Instagram

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

एक फ्रेम में कपूर और खान फैमिली

आनंद ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सभी के चेहरे की जगह शूज दिखाई दे रहे हैं और इसमें कौन-कौन शामिल है यह बताने के लिए उन्होंने सभी को टैग किया है। शाहरुख खान इस तस्वीर में अपने पैरों को क्रॉस करते हुए खड़े हैं। उन्होंने जींस के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं और उनके पास ब्लैक पेंट और ब्लैक शूज में अनिल कपूर खड़े हुए हैं।

गौरी खान ने सूट बूट के साथ ब्लैक हील्स पहनी है। आर्यन खान को ब्लैक पेंट के साथ सिल्वर स्नीकर्स में देखा गया। ब्लू कलर के लॉन्ग गाउन में सोनम कपूर हैं। आनंद ने ब्लैक पेंट के साथ शूज पहने हुए हैं और सुहाना खान ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस के साथ व्हाइट सैंडल पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

फैंस ने दिया रिएक्शन

यह ग्रुप फोटो शेयर करने के साथ आनंद ने कैप्शन में लिखा मुंबई की रातें, हम लक्ष्य तय कर चुके हैं और किसी भी परिस्थिति से विचलित नहीं होंगे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा कभी सोचा नहीं था कि शाहरुख के पैरों को इस तरह से ग्रुप फोटो में देखेंगे। एक ने कहा यह प्राइसलेस फोटो है तो कोई इसे आईकॉनिक बताता दिखाई दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews