इस सीरीज को देख लिया तो भूल जाएंगे ‘पंचायत’ और ‘फैमिली मेन’, IMDb पर मिली है 9.1 की रेटिंग

आजकल इंटरटेनमेंट की दुनिया में ओटीटी का बोलबाला है। ओटीटी पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी दमदार सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे IMDb पर 9.1 की रेटिंग मिली है।
इस सीरीज को देख लिया तो भूल जाएंगे ‘पंचायत’ और ‘फैमिली मेन’, IMDb पर मिली है 9.1 की रेटिंग

अगर आप एक ऐसी वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं जिसे लोगों द्वारा भरपूर प्यार मिला हो और जिसकी कहानी ने कई लोगों को इनफ्लुएंस किया हो, तो आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं। ओटीटी पर वैसे तो कई फिल्में और वेब सीरीज होती हैं लेकिन आज जिस सीरीज के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। हर हफ्ते ओटीटी पर नए शोज़ रिलीज होते हैं जिनकी कहानियां अक्सर लोगों को प्रभावित कर देती हैं।

पंचायत, स्पेशल ऑप्स, पाताल लोक, फैमिली मैन और मिर्जापुर जैसी कई सीरीज ने लोगों के दिलों पर कब्जा किया। इनके कलाकारों ने जबरदस्त एक्टिंग से अलग ही जादू चला दिया। लेकिन एक ऐसी सीरीज भी है जिसने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन और कहानी में भी लोगों को चौंका दिया था।

क्यों युवाओं पर चला इसका जादू?

दरअसल, जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह टीवीएफ की चर्चित सीरीज “पिचर्स” है। इस सीरीज ने कई लोगों को प्रभावित किया था। आज भी ज्यादातर युवा इस सीरीज को देखना पसंद करते हैं। इस सीरीज में युवाओं के संघर्ष की कहानी को रियल अंदाज में पेश किया गया था। दरअसल, चार दोस्तों की कहानी इस सीरीज में दिखाई गई है जो अपनी नौकरी छोड़कर एक स्टार्टअप करने का निर्णय लेते हैं। इस दौरान कई चुनौतियां, कॉर्पोरेट दुनिया के उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वास की लड़ाई देखने को मिलती है।

जानिए क्या है इसकी कहानी?

बता दें कि इस सीरीज को IMDb पर 9.1 की रेटिंग दी गई है। दरअसल, इस सीरीज की कहानी चार दोस्तों नवीन, जीतू, मंडल और योगी को लेकर बनाई गई है। ये चारों दोस्त अपनी कॉरपोरेट जॉब से ऊब जाते हैं और एक स्टार्टअप करने का निर्णय लेते हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह ये चार दोस्त अपनी जॉब छोड़कर एक ऐसे सफर पर निकल जाते हैं जिसमें बेहद रिस्क होता है। यह सिर्फ बिजनेस शुरू करने की कहानी नहीं बताती है, बल्कि सपनों के लिए सब कुछ दांव पर लगाने की एक यात्रा को दिखाती है। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो इसका सीजन 1 यूट्यूब पर फ्री में देखने को मिलता है, जबकि सीजन 2 ZEE5 पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews