मन्नत पर चलेगा बुलडोजर! Shahrukh Khan के बंगले को तोड़ने की चल रही प्लानिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने प्रसिद्ध हैं। उनका बंगला मन्नत भी फैंस के बीच उतना ही प्रसिद्ध है। अब इस बंगले पर बुलडोजर चलने वाला है क्योंकि इसे और भी आलीशान बनाया जाएगा।
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों और पर्सनल जिंदगी दोनों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले दुआ लिपा के कॉन्सर्ट की वजह से चर्चा में आ गए थे। उन्होंने लिपा से मुलाकात भी की थी। इस मामले में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर उन पर निशाना भी साधा था। अब एक बार फिर किंग खान सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं।

इस बार शाहरुख खान अपनी किसी फिल्म की वजह से चर्चा में नहीं आए हैं और ना ही किसी स्टार के कारण चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका घर मन्नत बना है जिसके बाहर हमेशा ही फैंस की लाइन स्टार की एक झलक पाने के लिए लगी रहती है। अब खबर आ रही है कि इस पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है।

शाहरुख के मन्नत पर चलेगा बुलडोजर (Shahrukh Khan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के मन्नत पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। घबराने की जरूरत नहीं है यह बुलडोजर सरकार का नहीं चलेगा बल्कि शाहरुख खान खुद अपने घर पर बुलडोजर चलवाने वाले हैं क्योंकि अब वह मन्नत को और भी आलीशान बनाने जा रहे हैं। शाहरुख खान-गौरी घर में दो नई मंजिल बनवाने के बारे में सोच रहे हैं। फिलहाल उनके घर में दो बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और 6 मंजिल बनी हुई है। दो मंजिल बढ़ाने के लिए जल्दी तोड़फोड़ का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए कपल ने एक एप्लीकेशन महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिटी में फाइल की है, जिसके अप्रूव होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

25 करोड़ खर्च कर बनेगा आलीशान

बताया जा रहा है कि शाहरुख और गौरी मन्नत में 616.02 वर्ग मीटर क्षेत्र जोड़ना चाहते हैं। वह मन्नत को अपने हिसाब से डिजाइन करवाना चाहते हैं जिस पर काफी पैसा खर्च होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने में 25 करोड रुपए के आसपास खर्च होगा। 1914 में मन्नत को 200 करोड़ में तैयार किया गया था और यह 27000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसका नाम विला विएना था, जो एक पारसी परिवार के पास था। 1990 में इसे एक रियल एस्टेट फर्म ने खरीदा। पहले इसे खरीदने का ऑफर सलमान खान को दिया गया था लेकिन उनके मना करने के बाद 2001 में शाहरुख ने इसे खरीदा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews