पूजा भट्ट ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीरें, आमिर खान संग ट्विनिंग करती आईं नजर

पूजा भट्ट को हाल ही में सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं। उन्होंने इनके पीछे को स्टोरी बताने की बात भी कही है।
Pooja Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट को हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हालांकि, उन्हें मीडिया से बातचीत करते हुए  कम देखा जाता है। अब अपने सालों पुरानी तस्वीरें शेयर कर वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

पूजा ने आमिर के साथ जो तस्वीरें शेयर की है, उसे फेमस फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने क्लिक किया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए हैं और पुरानी यादों में फिर से पहुंच गए हैं। इनर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए देखा गया।

पूजा भट्ट ने शेयर की तस्वीरें

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें वह और आमिर एक जैसे सफेद कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर का विंटेज लेकिन ताजगी भरा अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। इसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर गौतम ने क्लिक किया है। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा एक दिन मैं गौतम राजाध्यक्ष के ह्यूजेस रोड स्थित आलीशान घर की बाल्कन में खींची गई इन तस्वीरों की कहानी जरूर शेयर करूंगी लेकिन अभी नहीं..अभी नहीं। इससे पहले मैं आमिर की याद ताज़ा करूंगी और @jiteshpillaai को कई महीने पहले की डिटेल्स जैसा वादा किया था से खुश करूंगी। इन तस्वीरों में यंग आमिर और पूजा ट्विनिंग करते हुए कैमरा के सामने पोज दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि आमिर खान और पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की 1991 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिल है कि मानता नहीं में साथ में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और आज भी इसकी गिनती इंडस्ट्री की सबसे फेमस रोमांटिक फिल्मों में होती है। इसमें आमिर को एक पत्रकार रघु जेटली के किरदार में देखा गया था। जबकि पूजा अमीर घर की लड़की के किरदार में नजर आई थी जो घर से भाग जाती है। इसमें अनुपम खेर को पूजा के पिता का किरदार निभाते देखा गया था।

एक्ट्रेस का करियर

पूजा भट्ट के करियर की बात करें तो 1989 में उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म डैडी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल ही में उन्हें बॉम्बे बेगम और बिग बॉस ओटीटी 2 जैसे प्रोजेक्ट में देखा गया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उन्हें अपनी तस्वीरों के साथ लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews