मौत की झूठी खबर फैलाकर बुरा फंसी पूनम पांडे, पुलिस में शिकायत दर्ज

Poonam Pandey

Poonam Pandey: 2 फरवरी को मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को चौंका कर रख दिया था और फैंस को भी सदमा लगा था। हर जगह पूनम के सर्वाइकल कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कहने की बातें की जा रही थी। मैनेजर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस की मौत होने का ऐलान कर दिया था। बीतते हुए दिन के साथ एक्ट्रेस की मौत की खबर राज बनती जा रही थी। न बॉडी का पता चल पा रहा था और ना ही उनके परिवार या टीम से बात हो पा रही थी। इस वजह से काफी सस्पेंस बना हुआ था।

कल सामने आया ज़िंदा होने का वीडियो

वीडियो में इस घटनाक्रम को बताया अवेयरनेस कैंपेन

2 फरवरी को मौत की खबर सामने आने के बाद 3 फरवरी को पूनम का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह मरी नहीं है, जिंदा है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। एक तरफ जहां पूनम को जिंदा देखकर लोगों को खुशी हो रही थी। तो वहीं कुछ लोग उनकी इस हरकत से नाराज हो गए। 2 फरवरी को जहां लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे तो सच्चाई पता लगने के बाद उनकी क्लास लगाते हुए दिखाई दिए। कई सितारों का कहना है कि पब्लिसिटी के लिए पूनम ने जो किया है वह बहुत गलत है। किसी की मौत का नाटक एक शर्मनाक हरकत है।

पूनम पांडे के ख़िलाफ़ दर्ज हुई कंप्लेंट

इस मामले को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कर दी गई है। न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि उनकी मैनेजर निकिता शर्मा और एजेंसी Hutterfly भी कानून के घेरे में आ गए है। मामले में आईपीसी के सेक्शन 417, 420, 120बी और 34 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। पूनम की इस हरकत को पब्लिक सिटी स्टंट बताते हुए धोखाधड़ी का मामला बताया जा रहा है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन भी नाराज

पूनम पांडे के सर्वाइकल कैंसर से मौत होना की झूठी खबर को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। एसोसिएशन का कहना है कि पूनम ने जो फेक पीआर स्टंट किया है, वह बहुत गलत है। जागरूकता पैदा करने की आड़ में उन्होंने खुद का प्रमोशन किया है। इस पब्लिसिटी स्टंट में उनकी मैनेजर ने भी उनका साथ दिया है और दोनों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी थी। इस तरह से सब की भावनाओं का अपमान करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews