
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उनकी नई फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इसे मारुति के निर्देशन में बनाया गया है, जो कि एक मशहूर डायरेक्टर हैं। बता दें कि इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है।
रोमांटिक हॉरर ड्रामा फिल्म में प्रभास एक नए के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, संजय दत्त, अनुपम खेर और लक्ष्मी शरद कुमार जैसे बड़े सितारे भी फिल्म अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
इस समय हो सकती है रिलीज
बता दें कि फिल्म के म्यूजिक को एसएस थमन ने दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, फिल्म 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हो सकती है। इस दौरान प्रभास की स्टार पावर को देखते हुए दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल पाएगा।
इस वजह से टला था डेट
साथ ही यह भी खबर मिल रही है कि फिल्म का पहला टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, यह अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन और VFX के काम के चलते डेट को टाल दिया गया। फिलहाल, देखना यह होगा कि अब फिल्म रिलीज होने के बाद क्या कमाल मचा पाती है। वैसे तो प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, उनकी हर एक फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं। अपनी शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अभिनेता की यह फिल्म कितनी धमाल मचा पाती है, यह तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

