प्रणीत मोरे के सोशल मीडिया अकाउंट्स और कंटेंट की होगी जांच, महाराष्ट्र गृह विभाग ने साइबर पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी

प्रणीत मोरे का नाम 370 की बिरयानी वाले वीडियो के सामने आने के बाद लगातार चर्चा में है। अब ये मामला साइबर पुलिस तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र गृह विभाग की ओर से कॉमेडियन के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद कंटेंट की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Pranit More

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का विवाद बढ़ता चला जा रहा है। पहले गुरुग्राम के वेब डेवलपर और इसके बाद महिला डॉक्टर द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल हुई। इसके चलते कॉमेडियन पर एक्शन भी लिया गया है।

अब आ रही खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र के गृह विभाग की ओर से प्रणीत के सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध वीडियो कंटेंट की अच्छी तरह से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस को इस मामले की जांच सौंपी गई है। अब प्रणीत के अलग-अलग शो और वीडियो क्लिप के साथ ऑनलाइन सामग्री की बारीकी से जांच की जाएगी।

मुसीबत में पड़े प्रणीत मोरे

प्रणीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला तब और भी बढ़ गया है। जब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने हिमांशु जांगड़ा और डॉक्टर सेजल पवार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर गुरुग्राम में आयोजित हुए एक कॉमेडी शो में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने का आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस शो से 370 रुपए की बिरयानी का जो मामला सामने आया है। उसके बाद इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस पर रिएक्ट किया है। लोगों का कहना है कि प्रणीत अपने शो में हो रही इन बातों को रोक सकते थे। लेकिन इसकी जगह उन्होंने इन बातों को हंसी मजाक में टालने की कोशिश की। वहीं इंस्टाग्राम पर अलग अलग रील भी देखने को मिल रही है, जिसमें इस मामले का जिक्र देखने को मिल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews