70वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में प्रनूतन ने दिवंगत दादी नूतन को दी अनूठी श्रद्धांजलि, फैंस ने लुटाया प्यार

नूतन की मासूमियत और नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड की लीजेंड बनाया। उनकी पोती प्रनूतन ने फिल्मफेयर में साड़ी के जरिए दादी को श्रद्धांजलि दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Nutan Pranutan

बॉलीवुड की दुनिया में जब बात क्लासिक और लीजेंडरी अभिनेत्रियों की होती है, तो नूतन का नाम सबसे ऊपर आता है। नूतन ने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक में की थी। जल्दी ही उन्होंने अपने अलग अंदाज और दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। उनकी आंखों में एक अलग ही चमक थी। नूतन खूबसूरत की वो मिसाल थीं, जिन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे सका। उनकी एक्टिंग में मासूमियत और नेचुरलनेस थी, जो आज कि अभिनेत्रियों में कम ही देखने को मिलती है। नूतन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग इतनी प्रैक्टिकल और रियलिस्टिक थी कि लोग उन्हें हर फिल्म में देखना पसंद करते थे।

नूतन की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वह हर रोल में पूरी तरह डूब जाती थीं। चाहे वह कोई भावुक लड़की का रोल हो या हंसते-हंसाते कॉमिक सीन, हर बार वह अपनी एक्टिंग में सच बोलती लगती थीं।

नूतन को दी श्रद्धांजलि

इसी बीच उनकी यादें एक बार फिर से तरोताजा हो चुकी है। दरअसल, उनकी पोती प्रनूतन ने 70वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में दिवंगत अभिनेत्री नूतन को श्रद्धांजलि दी। फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी अवॉर्ड समारोह को सबसे प्रतिष्ठित माना जाए, तो वह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है, जो कि इस साल 11 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों अभिनेत्री नूतन की पोती रही। उन्होंने अपने अंदाज और स्टाइल के जरिए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रनूतन ने अपनी दादी नूतन के फैंस के लिए इस लम्हे को यादगार बना दिया।

पहनी साड़ी

प्रनूतन ने इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत पीच रंग की साड़ी पहनी थी। यह साड़ी कोई आम साड़ी नहीं थी। इस पर खास कढ़ाई की गई थी, जिसमें उन फिल्मों के नाम लिखे गए थे, जिनके लिए नूतन को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ‘सीमा’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’, ‘मिलन’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ और ‘मेरी जंग’… जो कि नूतन के करियर की मील का पत्थर हैं। इसके अलावा, प्रनूतन की यह साड़ी परिवार की सिनेमाई विरासत संभालने और दादी को सम्मान देने का प्रतीक थी।

‘सिने आइकॉन अवॉर्ड’

बता दें कि इस अवार्ड फंक्शन में नूतन को मरणोपरांत ‘सिने आइकॉन अवॉर्ड’ से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उनके बेटे और वरिष्ठ अभिनेता मोहनिश बहल के साथ उनकी पोती प्रनूतन ने स्वीकार किया। इस पल ने तीन पीढ़ियों के बीच एक खास इमोशनल कनेक्शन बना दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रनूतन की साड़ी का यह लुक तेजी से वायरल हुआ। जिसपर यूजर्स ने उनके इस अंदाज की खूब तारीफ की।

प्रनूतन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह रात बेहद खास थी… मेरी साड़ी, जिस पर मेरी दादी की उन सभी फिल्मों के नाम हैं जिनके लिए उन्होंने फिल्मफेयर जीता, मेरी दादी को एक श्रद्धांजलि है।” फैन्स ने भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Pranutan Bahl (@pranutan) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बॉलीवुड की ऐतिहासिक हस्ती

पर्सनल लाइफ में नूतन बहुत ही साधारण और जमीन से जुड़ी हुई थीं। अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना उन्हें अच्छे से आता था। उनके करियर ने उन्हें सिर्फ सुपरस्टार नहीं बनाया, बल्कि बॉलीवुड की ऐतिहासिक हस्ती बना दिया। नूतन आज भी बॉलीवुड प्रेमियों के दिल में जीवित हैं। उनकी फिल्मों और अभिनय की चमक कभी फीकी नहीं पड़ेगी। वह एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनकी मौजूदगी, अभिनय और स्टाइल हमेशा याद रखी जाएगी। अगर बॉलीवुड के गोल्डन एज की बात करें, तो नूतन का नाम हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews