प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Priyanka nick

Priyanka Chopra and Nick Jonas: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपने पति निक जोनास के साथ पांचवी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। फैंस के बीच यह कपल काफी पॉपुलर है और इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेती है। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर कपल को डेट के मूड में देखा गया और न्यूयॉर्क से इनकी कई सारी तस्वीर वायरल हुई है। दोनों ठंड के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हैं।

न्यूयॉर्क पहुंची प्रियंका

वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक पहले प्रियंका को न्यूयॉर्क में देखा गया। यहां कपल के साथ उनकी फैमिली भी नजर आई। निक जोनास को जहां अपने भाई के साथ देखा गया तो प्रियंका अपनी लाडली मालती के साथ नजर आई। एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस को लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में देखा गया।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

2018 में की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ करीबी मेहमान शामिल हुए थे। पहले दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी और फिर हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक अग्नि के फेरे लेते दिखाई दिए थे।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

ऐसी है लव स्टोरी

कपल की लव स्टोरी की बात करें तो ऐसा कहा जाता है कि निक जोनास के भाई को प्रियंका का शो क्वांटिको को बहुत पसंद आया था और उन्होंने ही अपने भाई को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। इसके अलावा कुछ कॉमन फ्रेंड भी इनके एक दूसरे से मिलने का जरिया बने। यह भी बताया जाता है कि जोनास ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें पर्सनल नंबर दिया और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2017 में पहली बार प्रियंका और निक को साथ में देखा गया और यहीं से उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। खबरों के मुताबिक निक ने प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें घुटनों के बल बैठकर रिंग पहनाई थी और प्रपोज किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews