‘Pushpa 2’ ने रिलीज के पहले तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में किया कमाल, हिंदी वर्जन को मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी

पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2', 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एडवांस बुकिंग के मामले में इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Pushpa 2

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जिस तरह से फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है। उससे अंदाजा यहीं लगाया जा रहा है कि यह कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

वैसे रिलीज होने के पहले ही फिल्म ने प्री-बुकिंग में कमाल कर दिया है और 100 करोड रुपए कमा डाले हैं। वहीं दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड ने फिल्म के हिंदी वर्जन को हरी झंडी दिखा दी है। एडवांस बुकिंग के इस आंकड़े की खुशी को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। फैंस भी ये देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

‘पुष्पा 2’ की धुंआधार एडवांस बुकिंग (Pushpa 2)

‘पुष्पा 2’ के एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ने की खुशी को निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा एडवांस बुकिंग में पार कर लिया है। यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हुई नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी X हैंडल से फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को शेयर किया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में तरण आदर्श ने बताया कि पुष्पा 2 ने बुधवार दोपहर 11 बजे तक 2.43 लाख टिकट बेच दिए थे।PVR और Inox जैसी जगह की 1,97,000 और सिनेपोलिस की 46000 टिकट बिकी है। आज एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और भी ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

कितनी भाषाओं में होगी रिलीज

‘पुष्पा: द रूल’ की ग्लोबल रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज की जाएगी। 28 नवंबर को तेलुगू वर्जन पास किया गया था और अब हिंदी वर्जन को भी मंजूरी दे दी गई है। हिंदी वर्जन को जारी करने से पहले कुछ छोटे कट लगाए गए हैं। हालांकि, बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

जब ‘पुष्पा’ रिलीज की गई थी तो यह सुपरहिट साबित हुई थी। 2021 में इस फिल्म ने केवल हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया था। इसके दूसरे हिस्से से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews