1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अजय देवगन की ‘रेड 2’, एडवांस बुकिंग में मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। इस बार फिल्म में इंलियाना डिक्रूजा नहीं बल्कि वाणी कपूर लीड रोल नजर आ रही आएंगी।
raid 2 ajay devgn

बॉलीवुड की सुपरस्टार अजय देवगन हमेशा ही अपनी एक्टिंग को लेकर फैंस के दिलों पर राज करते रहे हैं। आए दिन वह किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा वह हमेशा ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, उनकी फिल्म रेड 2 कल यानी 1 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जिसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही हलचल मचा दी है। दशकों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

जिसकी एडवांस बुकिंग ने अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म रेड 2 का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट और 53 सेकंड है। इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से us7 प्लस रेटिंग मिली है।

करियर की बेहतरीन फिल्म

अजय देवगन की फिल्म रेड उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। जिसमें उनकी भूमिका लाजवाब थी। अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अमन पटनायक बनाकर भ्रष्टाचार को साफ करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म से सेंसर बोर्ड ने 8 सेकंड का एक डायलॉग हटवा दिया है, जो पैसा, हथियार और ताकत था। फिलहाल, मूवी से इस डायलॉग को क्यों हटाया गया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है।

ये लोग आएंगे नजर

यह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सीक्वल है, लेकिन इस बारिश की कहानी पूरी तरह से अलग और नई है। जिसका ट्रेलर और म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। इस बार फिल्म में इंलियाना डिक्रूजा नहीं बल्कि वाणी कपूर लीड रोल नजर आ रही आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में तमन्ना भाटिया, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियल भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

एडवांस बुकिंग में मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर 7980 शोज के लिए 10000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अब तक फिल्म ने 7.83 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जिसके तहत अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की फिल्म जाट भी पीछे छूट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews