राज कुंद्रा अब नहीं हैं Instagram और Twitter पर, शिल्पा शेट्टी के पति ने डिलीट किया एकाउंट ?

shilpa shetty

डेस्क रिपोर्ट, भारतीय सिनेमा की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अमूमन सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते थे, लेकिन पोर्नोग्राफी केस मे फसने के बाद से ही राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरियां बढ़ा ली थीं और अपने सोशल हैन्डल पर स्टैटस अपडेट करना बंद कर दिए थे, जबकि दूसरी ओर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी लगातार अपने पोस्ट और शूट को लेकर ट्रेंडिंग मे बनी रहकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच मुख्य सोशल साइट्स पर सर्च करने से यह पता चला है कि राज कुंद्रा ने अपना इंस्टाग्राम (Instagram ) और ट्विटर (Twitter) एकाउंट डिलीट या हिडन कर दिया है। आपको याद ही होगा की राज और शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और रील्स को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बने रहते थे, लेकिन अब डिलीट एकाउंट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज कुंद्रा ने फिलहाल सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला कर लिया है ।

शिल्पा शेट्टी का ग्लैमर बरकरार

हालांकि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के सोशल एकाउंट की बात करें तो वे अभी भी बहुत ही ऐक्टिव मोड मे काम कर रही है, कयास लगाए जा रहें है की वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके की बैक तो बैक वीडियो वायरल हुए थे जिसमे Nachi nachi Gatho पर उनका डांस हो या फिर Halloween थीम वाला वीडियो हो जिसमें वे फैंस को हैलोवीन विश करती दिख रही थीं। बेहद उम्दा इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी को पहचान पाना भी काफी मुश्किल था । हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है, खेर ताजा व्यस्त दिनचर्या को देख कर यह कहा जा सकता है की शिल्पा अब जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकती हैं ।

Read This : Shilpa Shetty ने डॉगी के साथ बैठकर दिया उसी स्टाइल में दिया पोज़, फोटो वायरल

Raj Kundra ने डिलीट किया अपना एकाउंट ?

Raj Kundra Instagram

खेर मुद्दे की बात तो अब भी वही है की शिल्पा के ग्लैमर के बीच जब उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra)का एकाउंट सर्च किया गया तो देखा गया की इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनका Official हैन्डल सर्च में नहीं आ रहा है। वहीं ट्विटर (Twitter) पर भी Mr. Kundra का कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं मिला, इसी बात को ध्यान मे रखकर अब यह कयास लगाए जा रहे है की उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को हटा दिया है और यह खबर तेजी से वायरल हो रही है ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews