‘जेलर 2’ की रिलीज टली? रजनीकांत की फिल्म को लेकर मेकर्स बना रहे नया प्लान

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जुलाई-अगस्त रिलीज की चर्चा के बीच अब फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें तेज हैं, वहीं मेकर्स सितंबर में बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका करने की तैयारी में जुटे बताए जा रहे हैं।
‘जेलर 2’

राजनीकांत की फिल्म का इंतजार सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में होता है। जब साल 2023 में ‘जेलर’ रिलीज हुई थी, तब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया था कि हर तरफ सिर्फ थलाइवा की चर्चा हो रही थी। अब लंबे समय से फैंस ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर मेकर्स क्या बड़ा प्लान बना रहे हैं।

कुछ समय पहले तक खबरें थीं कि ‘जेलर 2’ को जुलाई या अगस्त 2026 में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लगातार इसकी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्ट्स ने पूरे गेम को बदल दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और इसके पीछे सिर्फ एक नहीं बल्कि कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ‘जेलर 2’ कब रिलीज होगी और क्या यह पोस्टपोनमेंट फिल्म को और बड़ा फायदा पहुंचाने वाला है?

‘जेलर 2’ को लेकर क्यों बढ़ी हलचल?

रजनीकांत की फिल्मों को लेकर हर छोटी खबर भी बड़ी बन जाती है। यही वजह है कि जैसे ही ‘जेलर 2’ के पोस्टपोन होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स अब अगस्त की जगह सितंबर रिलीज पर विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कृष्ण जयंती के आसपास फिल्म को रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है।

असल में मेकर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। ‘जेलर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब सीक्वल से उम्मीदें कई गुना बढ़ चुकी हैं। ऐसे में रिलीज डेट चुनना भी मेकर्स के लिए बेहद अहम हो गया है। अगर फिल्म किसी दूसरी बड़ी फिल्म से टकराती है, तो इसका असर कमाई पर पड़ सकता है। यही कारण है कि अब सही समय देखकर रिलीज प्लान की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश टालना चाहते हैं मेकर्स

इस समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को लेकर हलचल है। राम चरण की ‘पेड्डी’, सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, सूरी की ‘मंडाडी’’ और प्रभास की ‘फौजी’ जैसी फिल्मों की चर्चा लगातार चल रही है। ऐसे में अगर ‘जेलर 2’ अगस्त में आती, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश हो सकता था।

मेकर्स शायद यही नहीं चाहते कि फिल्म की स्क्रीन या कलेक्शन पर असर पड़े। यही वजह है कि अब रिलीज डेट को लेकर दोबारा प्लानिंग की जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रजनीकांत की फिल्म को सोलो रिलीज मिले, तो यह फिर से 600 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

2023 में ‘जेलर’ ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर तूफान

जब ‘जेलर’ रिलीज हुई थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की थी।

करीब 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में रजनीकांत का दमदार अंदाज, एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी।

फिल्म में जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमार, तमन्नाह भाटिया, राम्या कृष्णन, विनायकन और सुनील जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। खास बात यह थी कि फिल्म में हर किरदार ने अपनी अलग छाप छोड़ी थी। यही वजह रही कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews