राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का प्यारा नाम किया रिवील

बॉलीवुड के फेवरेट कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी के नामकरण के साथ फैंस को भावुक कर दिया। पहली झलक साझा करते हुए उन्होंने बिटिया के नाम से पर्दा उठाया, जो माता पार्वती से जुड़ा है और खास संदेश देता है।
Rajkummar rao, patralekhaa

बॉलीवुड में जब भी किसी स्टार के घर खुशखबरी आती है, तो फैंस भी उस खुशी का हिस्सा बन जाते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ। शादी के चार साल बाद माता-पिता बने इस कपल ने अब अपनी जिंदगी के सबसे खास पल को दुनिया के सामने रखा है।

रविवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई और साथ ही उसके नाम का भी एलान किया। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस की खुशी देखते ही बन रही है।

माता पार्वती से जुड़ा है नन्ही परी का नाम

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। यह नाम सुनते ही भारतीय संस्कृति, आस्था और शक्ति की भावना झलकती है। माता पार्वती को प्रेम, शक्ति और करुणा का प्रतीक माना जाता है और यही भाव इस नाम के साथ जुड़ा है। सेलेब्रिटी कपल्स जब अपने बच्चों के नाम रखते हैं, तो उसके पीछे कोई न कोई गहरा अर्थ जरूर होता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट ने जीता दिल, पहली झलक में छुपी मासूमियत

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी की पहली झलक साझा की लेकिन उन्होंने नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया। तस्वीर में दोनों माता-पिता अपने हाथों में बच्ची का छोटा सा हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्यार, अपनापन और सुकून साफ महसूस किया जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको मिलवा रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने बेटी का नाम लिखा, पार्वती पॉल राव।

सेलेब्स ने दी बधाइयां, कमेंट सेक्शन भरा

राजकुमार राव और पत्रलेखा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई सितारों ने रिएक्शन दिया। सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और बिटिया के लिए ढेरों दुआएं भेज रहे हैं। किसी ने नाम को खूबसूरत बताया तो किसी ने तस्वीर को “दिल छू लेने वाली” कहा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews