
Rajinikanth’s Blockbuster Film ‘Basha’ : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत कई दशकों से सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग थलाइवा के नाम से भी जानते हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने बस कंडक्टर के रूप में की थी, लेकिन किस्मत ने उनकी दिशा को ही बदल कर रख दिया। उन्हें पद्मभूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फालके, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, राज कपूर पुरस्कार, राजीव गांधी पुरस्कार, सहित अन्य कई अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।
आज हम आपको रजनीकांत की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक “बाशा” के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सिनेमा घरों में 15 महीने तक कब्जा रहा है। तो वहीं नगमा के संग उनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन काफी ज्यादा पसंद की गई थी।
मिलेगा नया अवतार
रजनीकांत और नगमा की फिल्म बाशा को 30 साल बाद एक बार फिर नए अंदाज में रिलीज किया जा रहा है। यह डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड और शानदार 4K रेजोल्यूशन के साथ नए वर्जन में बड़े पर्दे पर नजर आएगी। बता दें कि निर्माता ने सुपरस्टार रजनीकांत के स्क्रीन पर 50 साल पूरे होने के अवसर पर फिल्म को एक बार फिर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज की गई थी, जिसे अब पूरे 30 साल हो चुके हैं। जिसका निर्देशन सुरेश कृष्ण ने किया था। यह एक्टर के जीवन की सबसे ज्यादा हिट फिल्म थी। जिसने पूरे भारत में 15 महीने तक बड़े पर्दे पर अपना कब्जा जमाए रखा।
हिट हुआ था रजनीकांत का ये डायलॉग
फिल्म में रजनीकांत के डायलॉग ने उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया जो कि कुछ इस प्रकार है, “नान ओरु थडावा सोन्ना, नूरु थडावा सोन्ना मथिरी” है… जिसका हिंदी में अर्थ है, “मैं जो एक बार कहता हूं, वह 100 बार कहने जैसा है”। इस डायलॉग ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। इस फिल्म में रजनीकांत, नगमा, दिवंगत रघुवरन, चरणराज, आनंदराज, जनागराज, विजयकुमार और सहित युवरानी नजर आईं थी। फिलहाल, फिल्म के रिलीज की डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



