27 दिन पहले यमराज और मौत की बात कर रहे थे Raju Srivastav, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Raju Srivastava

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) इन दिनों जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। दरअसल, बीते 10 अगस्त से ही वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। उन्हें एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

तब से ही वह अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है क्योंकि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है वहीं हार्ट भी कुछ वर्क नहीं कर रहा जिसकी वजह से अब सिर्फ चमत्कार होने का इंतजार किया जा रहा है। फैंस और परिवार वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। क्योंकि डॉक्टर्स ने भी अब जवाब दे दिया है।

Must Read : Toyota ने ग्राहकों का तोड़ा दिल, बंद की भारत में इस गाड़ी की बुकिंग!

आपको बता दे, गजोधर भइया के नाम से पहचाने जाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव सभी को हंसाने का काम आज तक करते आए है। वह अपनी बोली से ही लोगों को हंसा देते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो उनका तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह राजू यमराज और मौत का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो 27 दिन पहले का है।

आप वीडियो में देख सकते हैं राजू श्रीवास्तव इसमें गजोधर वाले अंदाज में यमराज और मौत का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नमस्कार, कुछ नहीं बस बैठे हैं। जिंदगी में ऐसा काम करो कि अगर यमराज भी आएं, आपको लेने तो कहें, भाईसाहब भैंस पर बैठिए।

नहीं-नहीं आप पैदल चल रहे हैं, अच्छा नहीं लग रहा है। आप भले आदमी हैं, नेक आदमी हैं तो बैठिए। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं ताकि वह एक बार फिर सभी को अपने खास अंदाज़ में हंसा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews