Rakhi Sawant और Adil Khan के वीडियो ने मचाया धमाल, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Viral Video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan) के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने 7 महीने पहले आदिल से शादी कर ली थी लेकिन उनके कहने पर इस खबर को छुपा कर रखा था। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बदला है और आदिल के साथ निकाह किया है। राखी के इस फैसले का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके विरोध में भी बोल रहे हैं। हालांकि, इन सभी बातों के बीच हमेशा की तरह राखी बेबाकी के साथ अपनी जिंदगी जीती हुई दिखाई दे रही हैं।

Rakhi Sawant का लिपलॉक वीडियो

राखी सावंत अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने आदिल के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों लिपलॉक करते दिखाई दे रहे। बता दें कि राखी ने सार्वजनिक तौर पर 7 महीने पहले शादी करने की बात कबूल की है, वहीँ आदिल फिलहाल इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इसी बीच दोनों का रोमांटिक पोज देते हुए एक वीडियो सामने आया है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कपल ने किया किस

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो एक ब्रांड फोटो शूट के दौरान का है। इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को लिप लॉक कर लेते हैं। वीडियो में राखी ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। हेवी मेकअप और सिल्वर हिल्स में राखी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आदिल का लुक कैजुअल दिखाई दे रहा है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

फैंस को आदिल और राखी का ये वीडियो बहुत पसंद आया है। राखी और उनके फैंस ने उन्हे अपने नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी है। लोग उन्हें न्यू मुस्लिम कपल और इस्लाम की शहजादी कहते भी दिखाई दिए। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो राखी की शादी के विरोध में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह किसी की भी नहीं हुई है आप इससे उम्मीद कैसे कर सकते हैं, तलाक के लिए तैयार रहो। इसके अलावा और भी कई कमेंट सामने आए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews