मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोई Rakhi Sawant, वायरल हुआ वीडियो

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। आदिल दुर्रानी के साथ शादी की बात को लेकर वो जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। ये खबर भी सामने आई है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा कर लिया है। इसी बीच एक्ट्रेस को मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए देखा गया। इसमें वो जोर-जोर से रोते हुए अपने साथ हुए बर्ताव के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant ने बयां किया दर्द

एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो रोते हुए कह रही हैं कि मेरे नसीब में ही इतना दर्द क्यों है? राखी ने शादी के बारे में बात करते हुए बोला कि आदिल के परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। वो फूट फूटकर रोते हुए ये कहती दिखाई दी कि आदिल की फैमिली ने मुझे अभी तक बहु नहीं माना है। मेरी मां को अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। मामा, मौसी और परिवार के बाकी लोगों को पता चला है लेकिन सबका कहना है कि मां तक ये खबर नहीं जानी चाहिए। मां को जब पता चलेगा तब वो पता नहीं कैसा रिएक्शन देंगी। राखी ने बताया कि उन्होंने आदिल की फैमिली के साथ बात की है और उन लोगों ने भी उसे समझाया है कि अगर तुमने निकाह कर लिया है तो फिर कबूल करने में क्या दिक्कत हो रही है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स राखी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बहुत सी बातें कही है। एक यूजर ने कहा कि राखी को भगवान खुश रखे, आदिल को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा इसकी लाइफ में बहुत दुख है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राखी ड्रामा कर रही हैं, लोग उनके रोने का मजाक बना रहे हैं।

राखी और आदिल की हुई शादी

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी हो चुकी है। दोनों की शादी का सर्टिफिकेट पकड़े हुए तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। इसके कुछ देर बाद राखी ने अपनी और आदिल की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि मैं बहुत खुश हूं, हमारी शादी हो गई है, मेरा प्यार हमेशा आपके लिए अनकंडीशनल रहेगा आदिल। राखी की इस पोस्ट के बाद तरह तरह की बातें की जाने लगी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews