Raksha Bandhan Movie : हंसी के साथ खूब रुलाएगी फिल्म रक्षाबंधन, बेहतरीन है सभी की एक्टिंग

raksha bandhan

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) और भूमि पेडनेकर (Bhumi pednekar) की फिल्म रक्षाबंधन रिलीज हुई है। दोनों ही एक्टर ने इस फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से किया है, जिसके बाद आज रक्षाबंधन के खास त्यौहार के दिन इस फिल्म को रिलीज किया गया है। आपको बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ सादिया खतीब, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, साहिल मेहता और सीमा पाहवा है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय द्वारा किया गया है। आज इस फिल्म को सभी लोग थिएटर में देख सकते हैं।

अभी रिलीज होने के बाद इस फिल्म को 3.5 रेटिंग मिल चुकी हैं। ये फिल्म भाई बहन के ऊपर बनाई गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार देख सभी इमोशनल हो जाएंगे। बात करें इस फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म के ट्रेलर से ही सब को यह समझ आ गया था कि लाला केदारनाथ यानी अक्षय कुमार एक गोलगप्पे की दुकान दिल्ली के चांदनी चौक में चलाते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म में यह बताया गया है कि यहां के गोलगप्पे खाकर लड़का पैदा होता है।

Must Read : Rakhi 2022 : इंदौर में मिठाई पर 100 टन रहेगी खपत, इतना महंगा बिक रहा मावा

इस वजह से इस दुकान पर गर्भवती महिलाओं की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि अक्षय कुमार के घर पर खुद चार बहने हैं। इन चारों के लिए लड़का नहीं मिल रहा है। लेकिन केदारनाथ यानी अक्षय कुमार ने मां के मरने से पहले यह वादा किया था कि वह चारों बहनों की शादी करवाएंगे उसके बाद ही वह खुद शादी करेंगे। इस तरह की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का बहनों के प्रति किरदार को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को देखने के बाद हंसी और रोना दोनों ही साथ में आने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने चांदनी चौक को भी इस फिल्म के को कागज पर इस कदर उतारा की आपको इस फिल्म का सब कुछ सहज लगने लगता है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनके साथ हीरोइन भूमि पेडनेकर का किरदार सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इंटरवल से पहले इस फिल्म में इमोशनल सीन शुरू होता है। ऐसे में रक्षा बंधन के दिन इस फिल्म को देखने के बाद आंसू रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि इस फिल्म में भाई बहन के प्यार को काफी गहराई से बताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews