जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने को तैयार रकुल प्रीत सिंह, इस दिन करेंगी शादी

rakul preet singh

Rakul Preet Singh: शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में बॉलीवुड सितारे पीछे कैसे रह सकते हैं। पिछले महीने बॉलीवुड में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। पिछले महीने परिणीति चोपड़ा, अरबाज खान से लेकर रणदीप हुड्डा ने अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार शादी की। वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के शादी में बंधन की खबरें सुर्खियों में है।

कौन होगा रकुल प्रीत सिंह का दूल्हा

एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता है। आपको बता दें, 25 दिसंबर को जैकी के जन्मदिन पर रकुल ने अपने प्यार का इजहार किया था। अब चर्चा है कि रकुल और जैकी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

रकुल और जैकी कब लेंगे सात फेरे

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों के फैंस के लिए यह खुशी की खबर है। फैंस जल्द ही दोनों को शादी के बंधन में बंधता देखना चाह रहे हैं। अगर शादी की तारीख की बात की जाए तो अगले महीने यानी 22 फरवरी 2024 को शादी होगी। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं मिला है।

कैसी होगी शादी

मिली जानकारी के अनुसार कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। दोनों ने अपनी शादी को यादगार और हर पल को खूबसूरत बनाने के लिए गोवा को चुना है। फिलहाल यह कपल थाईलैंड में अपना नया साल इंजॉय कर रहा है। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है।

कब शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की प्रेम कहानी लॉकडाउन में शुरू हुई थी। जिस तरह कॉमन फ्रेंड की मदद से कई प्रेम कहानियों का जन्म होता है ठीक वैसे ही इन दोनों का भी हुआ। कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई जिसके बाद मुलाकातों और बातों का सिलसिला जारी हुआ।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews