Ramayana में हुई साउथ के इस सितारे की एंट्री? रणबीर की फिल्म में निभा सकते हैं ये किरदार

फिल्म रामायण पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब यह खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक साउथ सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही है।
Ramayana

नितेश तिवारी की रामायण साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी और एक्शन हीरो रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके इस नए अवतार को देखने के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है।

इस फिल्म में माता-पिता की भूमिका सई पल्लवी निभाएंगी। इसके अलावा सनी देओल, यश और लारा दत्ता जैसे दिग्गज सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब ये खबर सामने आ रही है कि फिल्म में एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है।

रामायण को मिला विभीषण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण के विभीषण की तलाश कर रहे हैं। वह जी एक्टर को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं वह महाराजा फेम विजय सेतुपति हैं। मूवी सिंगापुर की एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि मेकर्स उन्हें रावण के छोटे भाई विभीषण का किरदार देना चाहते हैं, जिन्होंने हमेशा सत्य का साथ देकर युद्ध में रावण के खिलाफ भगवान राम की सहायता की थी।

एक्टर के साथ चल रही बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक फिलहाल विजय सेतुपति के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर विजय इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें माइथोलॉजिकल कहानी का हिस्सा बनते देखना फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews