Ramayana से कब रिलीज होगा रणबीर-यश का फर्स्ट लुक पोस्टर? सामने आई रिलीज डेट

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। अब सितारों के फर्स्ट लुक को लेकर जानकारी सामने आई है।
Ramayana Teaser

नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए वह काफी उत्सुक हैं। यह बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की पहली झलक सामने आई है लेकिन यह इसका एनीमेटेड वर्जन है।

राम और रावण से लेकर फिल्म के सभी कैरेक्टर का फर्स्ट लुक सामने आना अभी बाकी है। दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है। अब लग रहा है कि यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। फर्स्ट लुक पोस्टर की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रणबीर और यश की टक्कर

रामायण में रणबीर और यश की एक दूसरे से टक्कर देखने को मिलने वाली है। दरअसल, रणबीर कपूर राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि यश को रावण की भूमिका में देखा जाएगा। इस पौराणिक फिल्म से दोनों सितारों की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

कब आएंगे पोस्टर्स

इन दोनों के फर्स्ट लुक को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में किए गए दावे के मुताबिक फर्स्ट लुक पोस्टर मार्च के महीने में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, मेकर्स या स्टार्स ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये कयास इसलिए लगाया जा रहे हैं क्योंकि मार्च के महीने में 27 तारीख को राम नवमी है।

नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर, माता सीता सई पल्लवी, रावण यश, हनुमान सनी देओल, लक्ष्मण रवि दुबे, कौशल्या इंदिरा कृष्णन, दशरथ अरुण गोविल, मंदोदरी काजल अग्रवाल, मंदोदरी काजल अग्रवाल, मंथरा शीबा चड्ढा, सूर्पनखा रकुल प्रीत सिंह, विद्युतजीवा विवेक ओबेरॉय और इंद्रदेव कुणाल कपूर बनने वाले हैं।

कब होगी रिलीज

इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को दो हिस्से में रिलीज किया जाने वाला है। पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर आएगा जबकि दूसरा हिस्सा अगली दिवाली पर रिलीज होगा। पहले हिस्से की शूटिंग हो चुकी है और एडिटिंग भी लगभग कंप्लीट है। खबरों के मुताबिक फिलहाल VFX पर काम चल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews