Ramcharan Daughter: भव्य अंदाज में होगा रामचरण की बेटी का नामकरण, साउथ सितारों की होगी धांसू एंट्री

Ramcharan Daughter

Ramcharan Daughter Naming Ceremony: साउथ सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने घर आई नन्ही परी के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। 20 जून को कपल पेरेंट्स बना है और शादी के 10 साल बाद इनके घर में किलकारी गूंजी है। बेटी के जन्म के 10 दिन बाद अब उसका नामकरण किया जाने वाला है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में फैमिली के साथ साउथ के कई नामचीन सितारे शामिल होने वाले हैं।

रामचरण की बेटी का नामकरण

रामचरण और उपासना हैदराबाद में भव्य अंदाज में अपनी बेटी के नामकरण समारोह का आयोजन करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक यह प्रोग्राम उपासना कामिनेनी की मम्मी के घर पर होने वाला है। एक्टर यह बता चुके हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है। लेकिन वह नामकरण सेरेमनी में इसकी अधिकारिक घोषणा करेंगे। इस प्रोग्राम में फैमिली मेंबर्स के साथ कई सितारों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर घोषणा

नामकरण सेरेमनी के बाद उपासना और रामचरण अपनी बेटी के नाम की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए भी करेंगे। इस घड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नामकरण वेन्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर समारोह की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर को यह कहते हुए देखा गया था कि बेटी बिल्कुल उन पर गई है। उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद अस्पताल को भी पूरी तरह से सजा दिया था। 23 जून को दोनों मीडिया के सामने बेटी को लेकर आए थे, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews