Ranbir Alia Video: आलिया संग रणबीर का बर्ताव देख हैरान हुए यूजर्स, वीडियो देख किए कई सवाल

Ranbir Alia Video

Ranbir Alia Video Viral: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। जो हमेशा किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से यह अपने रिलेशनशिप, शादी और उसके बाद माता-पिता बनने के चलते लगातार चर्चा में रहे हैं। अक्सर इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। एक बार फिर इनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद यूजर्स का रिएक्शन हर बार से थोड़ा अलग दिखाई पड़ रहा है।

वायरल हुई रणबीर आलिया की वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुई है वह एयरपोर्ट की दिखाई दे रही है। रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग के बाद पत्नी के साथ घूमने फिरने के लिए गए थे और गुरुवार रात को दोनों दुबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान रणबीर के बिहेवियर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दिखा रणबीर का अजीब व्यवहार

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर आलिया के साथ कैमरा के सामने पोज दे रहे हैं। वह जैसे ही कैमरा की तरफ मुड़ते हैं आलिया के कंधे पर हाथ रख देते हैं। जिस तरह से वह अपना हाथ आलिया तक ले जाते हैं, उस पर एक्ट्रेस ने जो एक्सप्रेशन दिया है। उसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि वह अनकंफरटेबल थी।

असहज थी आलिया

कपल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा रणबीर कितने अजीब तरीके से आलिया के कंधे पर हाथ रख रहा है। वह अनकंफर्टेबल दिख रही है। दूसरे ने कहा जिस तरह से हाथ रखा है साफ समझ आ रहा है कि यह उन्हें पसंद नहीं आया है। एक अन्य ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे आलिया बोल रही हो गले में दर्द दे दिया।

रोमांस नहीं जानते रणबीर?

कपल की वीडियो सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आने का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों ने यह कह दिया है कि रणबीर को यह बिल्कुल भी पता नहीं है कि अपनी वाइफ को रोमांटिक तरीके से कैसे होल्ड करते हैं। कुछ लोगों ने एक्टर के नशे में होने की बात भी कही है। हालांकि, तमाम नेगेटिव कमेंट और सवालों के बाद इस जोड़ी के फैंस इनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं और नेगेटिव कमेंट करने वालों को लताड़ लगा रहे हैं।

कपल की फिल्म

दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनकी आने वाली फिल्म रामायण जो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाई जाने वाली है उसकी चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू कर दी जाएगी। जिसमें आलिया मां सीता और रणबीर श्रीराम के किरदार में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews