Ranbir Kapoor को मिला श्रीराम का किरदार, Kangana Ranaut ने जमकर निकाली भड़ास

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्होंने विवादित बयान नहीं दिए हैं लेकिन एक बार फिर वह रणबीर कपूर पर निशाना साध चर्चाओं में छाई हुई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद माइथोलॉजी ड्रामा पर आधारित फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है रणबीर कपूर को फिल्म रामायण ऑफर की गई है।

फिल्म रामायण में रणबीर को भगवान राम और उनकी वाइफ आलिया भट्ट को माता सीता का रोल ऑफर किया गया है। इतना ही नहीं साउथ सुपरस्टार यश को इस फिल्म के लिए रावण का लोग दिया जा रहा है। जिसकी खबर सुन कंगना रनौत का गुस्सा फुट पड़ा। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए उन्हें सफ़ेद चूहा कहा।

Kangana Ranaut ने पोस्ट शेयर कर कहा 

इतना ही नहीं एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लंबा कैप्शन लिखा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि मैंने सुना कि भगवान राम पर एक और फिल्म बनने जा रही है। जहां पर स्किनी फेमस सफेद चूहा जिसे थोड़ी टाइमिंग और विवेक की जरूरत है श्री राम का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाला है।

Kangana Ranaut

आगे एक्ट्रेस है लिखा वह इंडस्ट्री में सब के खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है। आगे कहा पहले वह क्रायलॉजी में भगवान शिव दिखना चाहता था और अब उसे भगवान राम बनना है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार को मिले रावण के रोल पर एक्ट्रेस ने कहा कि साउथ से आने वाला एक सुपरस्टार जो फैमिली मैन है। उसे रावण का रोल ऑफर किया गया है।

ये किस तरह का कलयुग है ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभा नहीं चाहिए, जय श्री राम। आपको बता दे, फिल्म रामायण को मधु मंटेना निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में रावण का रोल निभाने के लिए फिलहार सुपरस्टार यश ने हामी नहीं भरी है। दिवाली तक इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews