रणबीर कपूर ने महेश बाबू को दिखाई राहा की तस्वीरें, वीडियो देख फैंस ने दिया कमाल का रिएक्शन

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है और पूरी टीम को जमकर प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है। सोमवार को हैदराबाद में एनिमल का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया जहां पर पूरी स्टार कास्ट को देखा गया। स्टार कास्ट के अलावा यहां पर कुछ अन्य सितारे भी शामिल हुए थे जिनमें साउथ एक्टर महेश बाबू भी शामिल हैं।

इस दौरान महेश बाबू को रणबीर कपूर की जमकर तारीफ करते हुए देखा गया और वह उन्हें भारत का बेस्ट एक्टर कहते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं इस दौरान एक मोमेंट भी देखने को मिला जब रणबीर कपूर अपने फोन में महेश बाबू को कुछ दिखा रहे थे और दोनों की मुस्कुराहट को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद एक्टर अपनी बेटी की तस्वीर या फिर वीडियो साउथ सुपरस्टार को दिखा रहे थे।

महेश ने देखी राहा की तस्वीर

फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सभी में रणबीर कपूर और महेश बाबू को एक साथ बैठा हुआ देखा जा सकता है। इन्हीं सबके बीच रणबीर अपने फोन में महेश बाबू को कुछ दिखाते हुए नजर आए। जब दोनों की तस्वीर सामने आई तो फैंस ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह राहा की फोटो देख रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”888981706″]

दिखाया कंधे पर बना टैटू

फोन में कुछ दिखाने के बाद रणबीर को अपने कंधे पर बना हुआ राहा के नाम का टैटू भी महेश को दिखाते हुए देखा गया। बता दें कि रणबीर ने अपनी बेटी का नाम कंधे पर लिखवाया है और लगातार इसे फ्लॉन्ट कर रहे हैं। एक्टर को यह कहते हुए भी देखा गया है कि ‘मैं उनके साथ वक्त गुजारना चाहता हूं और मैं भगवान का बहुत आभारी हूं कि राहा हमारे जीवन में आई है।’

कब आएगी एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो इसमें अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना को भी देखा जाने वाला है। बॉबी देओल की फिल्में दमदार अवतार में दिखाई देने वाले हैं। यह गैंगस्टर फैमिली पर बनी फिल्म है जिसमें जबरदस्त एक्शन दिखाए जाने वाला है। धांसू एक्शन के साथ फिल्म में इमोशंस भी नजर आएंगे। फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews