ट्रेडिशनल लुक में दिखी रानी मुखर्जी और काजोल, अलग अंदाज में मनाया दुर्गा उत्सव, देखें Photos

ट्रेडिशनल लुक में दिखी रानी मुखर्जी और काजोल, अलग अंदाज में मनाया दुर्गा उत्सव, देखें Photos

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | विजयदशमी के खास मौके पर मुंबई के दुर्गा पंडाल में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां एक साथ नजर आईं। बता दें कि रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और काजोल इस पंडाल में आयोजित सिंदूर खेला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान सभी ने अपने परिवार के साथ यहां अलग अंदाज में दुर्गा उत्सव मनाया। इस दौरान सभी बंगाल के ट्रेडिशनल लुक में नजर आई और सभी के चेहरे पर लाल सिंदूर लगा था। वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने पिपरा जी को मिठाई बांटी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। साथ ही अभिनेत्री काजोल ने भी सोशल मीडिया पर सिंदूर खेला की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें इनके फैंस द्वारा खुब प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – Jabalpur Bribe : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी को 5000 रूपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा

दरअसल, शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन विजयदशमी के अवसर पर मां दूर्गा को विदाई दी जाती है। इसी अवसर पर सभी अभिनेत्रियां माता को विदाई देने पहुंची थीं और बंगाली परंपरा के अनुसार सिंदूर खेल कर, एक-दूसरे के साथ सिंदूर की होली खेलकर मां को विदाई दी गई। विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम हो गईं। देवी दुर्गा के माथे पर सिंदूर अर्पित करने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग की कामना भी की।

हाल ही में नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें काजोल, जया बच्चन को मास्क उतारने के लिए कह रही थीं। दरअसल, जुहू के दुर्गा पंडाल में काजोल और जया हसीं ठिठोली करती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी प्रशंसक ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसमें वो जया बच्चन से कहती हुई नजर आ रही है कि मास्क उतारना पड़ेगा। जिसके बाद अभिनेत्री को ट्रोल भी किया गया।

फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा रानी मुखर्जी और काजोल आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। बता दें कि उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। खास बात यह है कि दोनों कुछ कुछ होता है में भी साथ में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें – सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, नियम में संशोधन, मिलेगा लाभ, विभाग ने जारी किया आदेश

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews