रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म Ranabaali का फर्स्ट लुक रिलीज, शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएगा कपल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने फैंस को गजब का तोहफा दिया है। शादी के बाद अब इन दोनों की अगली फिल्म राणाबाली का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दोनों सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल साउथ इंडिया की इन दोनों सितारों ने शादी कर ली है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 26 फरवरी 2026 को पारंपरिक रीति रिवाज से यह दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई इनपर प्यार लुटाता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ उनकी फिल्म राणाबाली का पहला पोस्टर भी रिवील हो गया है। वैसे तो इन दोनों ने कई फिल्में साथ की है लेकिन शादी के बाद यह पहली बार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

राणाबाली से वायरल हुआ विजय का लुक

स्टार कपल की फिल्म राणाबाली की फिल्म अनाउंसमेंट काफी पहले कर दिया गया था। हालांकि मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर दोनों की शादी के बाद रिवील किया है। टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म का पोस्टर काफी शानदार है। इसमें विजय राणाबाली के किरदार में नजर आ रहे हैं और रश्मिका जयम्मा बनी हैं। साउथ इंडियन लुक में यह दोनों बहुत शानदार नजर आ रहे हैं। इन दोनों का पोस्टर रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

यूजर्स का क्या कहना

जैसे ही यह पोस्टर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।दरअसल, इन दोनों सितारों के अफेयर के चर्चा तो लंबे समय से हो रही है लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। ऐसे में यह चर्चा चल रही है कि क्या इन दोनों की शादी फिल्म का पीआर स्टंट है क्योंकि शादी के ठीक दो दिन बाद ही इसका पोस्ट रिवील किया गया है।

इस बारे में एक यूजर ने कहा यह मत कहना कि यह मूवी पीआर है। एक ने कहा पोस्टर रिलीज करने की क्या टाइमिंग है यार। एक यूजर ने लिखा मूवी के लिए शादी करनी पड़ती है। एक ने कहा डायरेक्टर साहब की ख्वाहिश। इस तरह के कई सारे कमेंट पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं।

कब आएगी फिल्म

फिल्म राणाबाली को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है। 11 सितंबर 2026 को इसे दुनिया भर में पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। शादी के बाद यह रश्मिका और विजय की पहली फिल्म है। इसके पहले इन्हें डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम में देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews