एंटरटेनमेंट से भरपूर है Rashmika Mandanna की ये हिंदी डब फिल्में, यहां देखें लिस्ट

Rashmika mandanna movies

Rashmika Mandanna Movies: रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती के जरिए नेशनल क्रश का टैग भी हासिल कर चुकी हैं। साउथ की फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम आपको रश्मिका की कुछ हिंदी डब मूवी के बारे में बताते हैं।

चमक

यह एक कन्नड़ फिल्म है, जिसका हिंदी डब भी काफी शानदार है। इस फिल्म में एक्ट्रेस को कुशी नामक किरदार निभाते हुए देखा गया था।

अंजनी पुत्र

2017 में आई कन्नड़ की ये एक्शन फिल्म काफी शानदार है। इसमें एक्ट्रेस के साथ पुनीत राजकुमार को मुख्य भूमिका में देखा गया था। उनके अलावा मुकेश तिवारी रम्य कृष्ण वीर रवि शंकर और चिक्कना जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए।

गीता गोविंदम

2018 में आई है फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे तेलुगु में बनाया गया था लेकिन इसका हिंदी डब काफी अच्छा है। फिल्म में रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा की जोड़ी को देखा गया था जो लोगों की बहुत फेवरेट है। इस फिल्म में राहुल रामकृष्ण नागेंद्र बाबू जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं।

देवदास

यह शाहरुख खान की फिल्म देवदास नहीं है बल्कि तेलुगु भाषा की एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ नागार्जुन, नानी, आकांक्षा सिंह जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

डियर कामरेड

यह तेलुगु भाषा की एक शानदार फिल्म है जो 2019 में आई थी। इसमें रश्मिका और विजय देवरकोंडा के साथ श्रुति रामचंद्रन को देखा गया था। 2019 में इसे तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया था, जिसका हिंदी डब काफी शानदार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews