
Film Sets Behind the Scenes : बचपन से ही सभी बच्चों का यह सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी करें या फिर फिल्मों में हीरो-हीरोइन बने। पहले के जमाने में एक्टर बनना बहुत ही मुश्किल काम था, लेकिन आज के जमाने में बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी ने इसे बहुत ही आसान कर दिया है। अक्सर लड़के या लड़की बॉलीवुड में अपनी किस्मत जरूर आजमाते हैं, लेकिन अगर उन्हें सफलता नहीं मिलती, तो बहुत छोटे लेवल पर भी इसकी शुरुआत करके अपने सपने को उड़ान देते हैं।
दर्शकों की पसंद को देखते हुए रोमांटिक सीन ज्यादा शूट किए जाते हैं। कई बार तो ऐसे सीन भी देखने को मिलते हैं जो परिवार या बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर आप देख ही नहीं पाएंगे। क्या सच में रोमांटिक सीन्स वैसे ही शूट की जाती है, जैसी दिखाई जाती है।
फिल्मी सेट की हकीकत (Film Sets Behind the Scenes)
जी नहीं, ऐसा नहीं है। फिल्मों की दुनिया रील वाली होती है। लोगों को जो दिखाया जाता है वह सच नहीं होता है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग से पहले बहुत सी प्रक्रियाएं होती है, जिसे पूरा किया जाता है। साथ ही रोमांटिक सीन को ऐसे शूट किया जाता है, जिससे कलाकार अनकंफ्रटेबल ना हो। आइए जानते हैं सीन के पीछे सेट की हकीकत क्या है। कैसे यहां कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे होती है शूटिंग
- रोमांटिक विषय पर फिल्मी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कभी नि:वस्त्र सीन की शूटिंग की जाती है, तो इससे पहले कलाकारों से लिखित और मौखिक तौर पर सहमति ले ली जाती है, ताकि बाद में वह दबाव का नाम देकर उनके लिए परेशानी ना खड़ी करें। इसके अलावा, वह एक्टर या एक्ट्रेस इस सीन के लिए खुद को सहज महसूस करें यह भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए सितारों की सहमति जरूर ली जाती है।
- पहले बहुत लिमिटेड लोग हुआ करते थे, जिनकी देखरेख में फिल्म की शूटिंग पूरी की जाती थी। वहीं, आजकल सेट पर इंटिमेट सीन शूट करने के लिए इंटीमैंसी कोऑर्डिनेटर रखे जाते हैं, जो कलाकार और निर्देशक के बीच बातचीत करवाते हैं। साथ ही कलाकारों को टिप्स देते हैं। शूटिंग के दौरान उनकी भावना और शारीरिक सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। उनकी गाइडलाइंस पर फिल्म की शूटिंग पूरी की जाती है।
- जब भी कोई रोमांटिक सीन की शूटिंग होती है, उस दौरान बहुत ही लिमिट टीम मेंबर्स ही सेट पर मौजूद होते हैं। जिनमें कैमरामैन, डायरेक्टर और मेकअप आर्टिस्ट जैसे चुनिंदा और आवश्यक लोग ही वहां रहते हैं। इस दौरान बाहर से आने वाले किसी भी इंसान को एंट्री नहीं दी जाती।
- कई बार ऐसे बहुत से सीन टीवी पर देखने को मिलते हैं, जब दर्शकों को ऐसा लगता है कि कलाकार नि:वस्त्र है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है। शूटिंग के दौरान कलाकार स्पेशल स्किन कलर के कपड़े पहनते हैं। जिसे कैमरा एंगल और लाइटिंग के जरिए शूट किया जाता है, जिस कारण दर्शकों को देखने में यह नि:वस्त्र नजर आता है।
- रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। मोबाइल फोन या कमरे की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाती है। सेट को पूरी तरह से बंद कर लिया जाता है, ताकि किसी तरह की कोई प्रॉब्लम ना हो।
- जब भी फिल्म के स्क्रिप्ट सुनाकर शूटिंग की तैयारी की जाती है, उससे पहले कलाकारों से सारी चीज डिस्कस कर ली जाती है। कॉन्ट्रैक्ट में भी हर तरीके की जानकारी दे दी जाती है। इस दौरान बाउंडेशन, कपड़े, लोकेशन आदि सब चीज के बारे में विस्तार पूर्वक लिखा रहता है। सहमति और सिग्नेचर के बाद ही आगे का प्रोग्राम सेट किया जाता है।
- इसके अलावा, शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान ग्राफिक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग किया जाता है, ताकि कलाकारों की प्राइवेसी बनी रहे।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

