बॉलीवुड का सबसे अमीर परिवार, बच्चन और तीनों खानों को भी छोड़ा पीछे!

इस परिवार ने पैसे के मामले में बच्चन, खान, कपूर, चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम सबसे ऊपर कर लिया है। तो चलिए हम आपको उस फैमिली के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Rich Money

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इतना अधिक पैसा है कि हीरो हो या हीरोइन, किस्मत पलटते ही और अरबों-खरबों के मालिक बन जाते हैं। इसका इतिहास भले ही आर्थिक रूप से कमजोर रहा हो, लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता गया, वैसे-वैसे इंडस्ट्री में कमाई भी बढ़ने लगी। इसके लिए कई सारे माध्यम बने। आज की तारीख में कोई भी चमकता हुआ सितारा करोड़ों में फीस के नीचे बात ही नहीं करता। ऐसे में बात आती है जब बॉलीवुड की सबसे धनी फैमिली की, तब कपूर खानदान, बॉलीवुड के खान या फिर बच्चन परिवार का ही नाम दिमाग में आता है।

हालांकि, इस लिस्ट में एक ऐसा परिवार का नाम शामिल है, जो एक्टिंग नहीं बल्कि संगीत की दुनिया से जुड़ा हुआ है। अब तक इसने कई सारी हिट गाने और वैश्विक एंथम्स दिए हैं। इनका यह सफर बेहद आसान नहीं रहा है, बल्कि फलों की बिक्री से शुरुआत करने वाली यह फैमिली आज इंडस्ट्री की सबसे रिचेस्ट फैमिली बन चुकी है।

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे धनी फैमिली

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे धनी फैमिली भूषण कुमार का है, जो टी-सीरीज समूह के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 10,000 करोड़ यानी 1.2 बिलियन डॉलर से भी अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूषण कुमार की पत्नी दिव्या के पास टी-सीरीज का 0.45% हिस्सा है, जबकि भूषण की व्यक्तिगत संपत्ति का अनुमान लगभग 414 करोड़ रुपए है। भूषण कुमार, टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लाई। वर्तमान में वह प्रमुख निर्माताओं में से एक बन चुके हैं। उनके चाचा कृष्ण कुमार अभिनेता होने के साथ-साथ टी-सीरीज के सह मालिक भी हैं।

भूषण कुमार

भूषण कुमार की बहनें तुलसी और खुलशी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। बहुत ही मुश्किल हालात में भूषण के पिता गुलशन कुमार ने टी-सीरीज की स्थापना की थी।

ये भी हैं रेस में शामिल

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, आदित्य चोपड़ा का परिवार दूसरा सबसे अमीर बॉलीवुड परिवार है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 8,000 करोड़ है। वहीं, बच्चन फैमिली की बात करें, तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 4,500 करोड़ है, जबकि कपूर फैमिली की संपत्ति 2,000 करोड़ है। यह सभी आंकड़े बॉलीवुडशादीज की रिपोर्ट में दर्शाया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews