कांतारा चैप्टर 1 के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे Rishabh Shetty, देखें अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

कांतारा चैप्टर 1 के जरिए ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का राज चल रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में ऋषभ शेट्टी कई फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं।
Rishabh Shetty

ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इस फिल्म के बाद और भी कहानी पर्दे पर पेश की गई लेकिन जो इसका क्रेज और कमाल था वह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। इस बीच अब एक्टर की आने वाली फिल्मों को लेकर भी बातें तेज हो गई है।

ऋषभ शेट्टी वैसे तो साउथ फिल्मों के मशहूर कलाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। लेकिन दर्शकों ने जब से उन्हें कांतारा में देखा है उसके बाद से वह पैन इंडिया लेवल पर प्रसिद्ध हो गए हैं। अब हर जगह यह चर्चा हो रही है कि आने वाले दिनों में वह कौन सी शानदार फिल्में दर्शकों के लिए लेकर आने वाले हैं। अगर आपको भी इसी बात का इंतजार है तो चलिए जान लेते हैं कि कन्नड़ सुपरस्टार की कौन सी फिल्में आने वाले दिनों में धमाल मचाने वाली है।

जय हनुमान (Rishabh Shetty)

ऋषभ शेट्टी को डायरेक्ट प्रशांत वर्मा की ब्लॉकबस्टर जय हनुमान में देखा जाने वाला। हनु मैन की सफलता के बाद इस फिल्म का ऐलान किया गया है। तेज सज्जा की इस फिल्म में ऋषभ हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ चुका है। फिलहाल रिलीज डेट का अनाउंस नहीं किया गया है।

बेल बॉटम 2

साल 2019 में एक्टर स्पाई थ्रिलर कॉमेडी बेल बॉटम लेकर आए थे। अब इस फिल्म का दूसरा हिस्सा दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। कमर्शियल तौर पर फिल्म के पहले हिस्से को बहुत सफलता मिली थी और अब दूसरे हिस्से को लेकर भी यही उम्मीद लगाई जा रही है।

छत्रपति शिवाजी महाराज

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ चुका है। वीर मराठा के किरदार में एक्टर बहुत ही शानदार नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 अनाउंस की गई है। इसे दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज किया जाने वाला है।

रुद्रप्रयाग

इस फिल्म को लेकर दशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 2019 में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी तब से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है। कांतारा की वजह से इसकी रिलीज को रोक दिया गया था। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में इसका नाम भी शामिल है।

कांतारा 2

साल 2022 में कांतारा और 2025 में कांतारा चैप्टर 2 की रिलीज के बाद अब कांतारा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के दूसरे हिस्से की आधिकारिक घोषणा चैप्टर वन के पोस्ट क्रेडिट सीन के जरिए दी जा चुकी है। इस फिल्म को आने वाले दिनों में दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews