फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर जारी, छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे रितेश देशमुख, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने शिव जयंती के अवसर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में वे छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसका निर्देशन भी खुद कर रहे हैं। फिल्म का दमदार फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
Riteish Deshmukh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और अब निर्देशक रितेश देशमुख ने अपनी अगली बड़ी परियोजना ‘राजा शिवाजी’ की घोषणा कर दी है, जिसमें वे स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। शिव जयंती के पवित्र अवसर पर, रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसमें रितेश का दमदार लुक नजर आ रहा है।

पोस्टर में रितेश देशमुख एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक की वीरता और गौरव को दर्शाता है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन भी रितेश विलासराव देशमुख ही कर रहे हैं। फिल्म को एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने का वादा किया गया है।

पोस्टर के साथ साझा किया दमदार कैप्शन

रितेश देशमुख ने पोस्टर साझा करते हुए मराठी में एक प्रेरणादायक कैप्शन लिखा, जिसका सार है कि कैसे एक युवा योद्धा ने इतिहास को फिर से लिखने का फैसला किया और स्वराज्य की स्थापना की। उन्होंने लिखा:

“जब अंधकार प्रकाश की प्रतीक्षा कर रहा था, तब एक लौ बुलंद हुई… जब इतिहास ठहर सा गया था, तब एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखने का फैसला किया… जब धरती सम्मान के लिए तड़प रही थी, तब एक पुत्र ने शपथ ली और स्वराज्य का जन्म हुआ।”- रितेश देशमुख

इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म उनकी विरासत और गौरव का प्रतीक है। फिल्म की रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है, यह 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

फिल्म का पहला लुक सामने आते ही फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी रितेश देशमुख को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “इसके लिए शुभकामनाएं! मैं जानता हूं कि यह एक शानदार फिल्म होने वाली है।” उनके अलावा कई अन्य फिल्मी सितारों और प्रशंसकों ने भी फिल्म को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews