Tiger 3 का धांसू पोस्टर हुआ लॉन्च, दिवाली पर धूम मचाएंगे सलमान खान

Tiger 3

Tiger 3 Poster: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख जहां अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं तो वहीं अब भाई जान सलमान ने भी बड़े पर्दे पर धमाल में मचाने के लिए कमर कस ली है। वाईआरएफ यूनिवर्स के बैनर बनाई जा रही फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर लांच कर दिया गया है। जिसे देखने के बाद यह समझ जा सकता है की फिल्म में जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जारी किए गए पोस्टर में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ को भी एक्शन अवतार में देखा जा सकता है।

टाइगर 3 का पोस्टर

सलमान खान ने खुद अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का शानदार पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह कटरीना के साथ दिखाई दे रहे हैं और दोनों ने अपने हाथों में गन पकड़ रखी है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा आ रहा हूं आप सभी के लिए, दिवाली 2023 पर रिलीज होगी टाइगर 3। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज की जाने वाली है।

दिवाली पर आएगी फिल्म

YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इसका तीसरा हिस्सा यानी ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘एक था टाइगर’ के साथ हुई थी। इस कहानी में सलमान खान को एक एजेंट के तौर पर दिखाया गया था। इसके बाद वह ‘टाइगर जिंदा है’ लेकर आए थे जिसमें उनकी और कटरीना की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। एक बार फिर दर्शक बड़े पर्दे पर टाइगर और जोया की शानदार कैमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहे हैं।

जवान का कैमियो

इस साल की शुरुआत में जब शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ आई थी, उसमें सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया था। अब एक बार फिर दिवाली के मौके पर सलमान और शाहरुख की जोड़ी एक साथ दिखाई देगी क्योंकि ‘टाइगर 3’ में किंग खान कैमियो करने वाले हैं। दोनों कलाकारों को साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews