कभी एक फिल्म के लिए सलमान खान ने ली थी सिर्फ 1 रुपए फीस, आज करोड़ों रुपए है नेटवर्थ, लग्जरी जिंदगी देख हो जाएंगे हैरान

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते आए हैं। आज उनका जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनकी लग्जरी जिंदगी से रूबरू करवाते है।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज एक्टर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इतने सालों के फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। कोई भी कलाकार अपनी फिल्में बहुत सोच समझ कर चुनता है ताकि उसे टाइपकास्ट का टैग ना मिल जाए। भाईजान इन सब से बिल्कुल अलग हैं क्योंकि उन्होंने कभी भी रिस्क लेने से परहेज नहीं किया।

सलमान को बड़े पर्दे पर रोमांस से लेकर एक्शन हर तरह का किरदार करते हुए देखा गया। यही कारण है कि आज वह सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने ऐसे किरदार भी निभाए जिन्हें करने से पहले सितारे 10 बार सोचते हैं। आज एक्टर के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों, लग्जरी प्रॉपर्टी और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

सपोर्टिंग रोल से शुरुआत

सलमान खान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था। 1989 में लीड हीरो के तौर पर उन्होंने मैंने प्यार किया में काम किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतने सालों के करियर में एक्टर ने ढेर सारी फिल्में की और खूब कमाई भी की।

कितनी है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ  के संबंध में जो जानकारी मिलती है। इस हिसाब से अनुमानित आंकड़ा 2900 करोड़ रुपए है। यह आंकड़ा सलमान को बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बनाता है। इतना ही नहीं उनके पास करोड़ों रुपए की लग्जरी प्रॉपर्टी और गाड़ियों का कलेक्शन भी है।

सलमान खान की प्रॉपर्टी

एक्टर की प्रॉपर्टी की बात करें तो वह मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। एक बेडरूम हॉल और किचन अपार्टमेंट है। ये कहने को तो छोटा है लेकिन इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जाती है। भाईजान सालों से यहां रह रहे हैं।

बांद्रा मुंबई में एक्टर का ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट है। चार बैडरूम हॉल किचन की इस प्रॉपर्टी में पार्टी हॉल और स्विमिंग पूल भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस प्रॉपर्टी की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।

एक्टर का पनवेल में फार्म हाउस है जहां पर वो अक्सर वेकेशन या फिर घर के फंक्शन एंजॉय करते हैं। डेढ़ सौ एकड़ में फैला ये फार्महाउस जिम, स्विमिंग पूल, हॉर्स स्टेबल्स और गेस्ट बंगले जैसी सुविधाओं से लैस है। खबरों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 80 करोड़ है।

सलमान के पास गोराई बीच हाउस है, जिसमें प्राइवेट थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल और बाइक एरेना मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 100 करोड़ बताई गई है।

भाईजान की प्रॉपर्टी केवल इंडिया ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। दुबई में उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट द एड्रेस डाउटाउन में है। इसकी कीमत कितनी है ये जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जब सलमान ने 1 रुपए में की फिल्म

सलमान खान की फिल्मों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उनकी नेटवर्थ की जानकारी भी हमने आपको दे दी है। चलिए अब हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसके लिए उन्होंने केवल 1 रुपए फीस मिली थी। इस फिल्म को बड़े-बड़े सितारों में करने से मना कर दिया था। हम बात कर रहे हैं रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म फिर मिलेंगे की जिसमें एक्टर के साथ शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन को देखा गया था। इसमें तमन्ना यानी शिल्पा शेट्टी की कहानी दिखाई गई है जो रोहित यानी सलमान खान के साथ वन नाइट स्टैंड के बाद HIV पॉजिटिव हो जाती है। जब यह बात उसकी कंपनी को पता चलती है तो उसे टर्मिनेट कर दिया जाता है। इसके बाद वो कोर्ट में केस करती है।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चल पाई लेकिन क्रिटिक्स से इसे काफी सराहना मिली थी। हैरानी की बात यह है कि सलमान इस फिल्म के लिए पहले चॉइस नहीं थे। कई अभिनेताओं से इसके लिए संपर्क किया गया लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इस तरह के सब्जेक्ट पर कोई काम नहीं करना चाहता था लेकिन सलमान ने फिल्म करने के लिए हां कहा। उन्होंने बीमारी से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए यह रोल किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इन सब के बीच दिलचस्प बात यह थी कि एक्टर ने फिल्म के लिए केवल 1 रुपए फीस ली थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews