सलमान खान के जीजा आयुष को मिला धमकी भरा ईमेल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार!

रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को एक धमकी भारी ईमेल किया गया। धमकी देने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।
Salman Khan

बॉलीवुड के सितारों को इन दिनों एक के बाद एक धमकी मिलने का सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है। सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की गई। उसके बाद धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई। वहीं अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी दी गई है।

रणवीर सिंह को वॉइस नोट भेजने वाले शख्स ने उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जानकारी के मुताबिक सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। पहले ये धमकियां और हमले सलमान तक सीमित थे लेकिन अब उनके घर तक पहुंच गए हैं।

आयुष शर्मा को मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष शर्मा को एक ईमेल भेजा गया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है। इस मामले को लेकर आयुष ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है लेकिन मुंबई पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि आखिरकार एक्टर को ये मेल कहां से ओर किसने भेजा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ईमेल वाकई असली है या फिर दहशत फैलाने के लिए शरारत की गई है।

सलमान खान को मिली थी धमकी

बॉलीवुड के कई सितारों को धमकी भरे ईमेल, मैसेज और फोन आ चुके हैं, जिनकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। यह गैंग लंबे समय से सलमान खान के पीछे लगी हुई है। 2024 में उनके अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार ,2 लोगों ने फायरिंग की थी, जिसकी जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली थी।

सलमान और बिश्नोई गैंग के बीच का ये मामला लगभग 28 साल पुराना है, जो 1998 के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा हुआ है। गैंग का कहना है कि सलमान खान को अपना जुर्म कबूल कर सरेआम माफी मांगनी होगी। इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews