सलमान खान ने दर्शकों को दी अच्छी खबर, ‘टाइगर 4’ पर दिया कंफर्मेशन, एक्साइटेड हुए फैंस

Tiger 4

Tiger 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इन दिनों कटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है। दिवाली के मौके पर थिएटर में रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। 8 दिनों के अंदर इसने 220 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

दर्शक जहां टाइगर और जोया की जोड़ी पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं तो इसी बीच अब सलमान खान ने ‘टाइगर 4’ को लेकर कंफर्मेशन भी दे दिया है। बता दें कि अगले सीक्वल के बारे में जानकारी भाईजान ने बीते दिन हुए इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान दी।

टाइगर 4 हुई कंफर्म

सलमान खान और कटरीना कैफ को आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस को विराट कोहली के डेडीकेशन और उनके शानदार क्रिकेट के बारे में बात करते हुए देखा गया था और उन्होंने एक्टर के आरसीबी के लिए आईपीएल खेलने से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ के बारे में भी बात की। कटरीना की यह बात सुनने के बाद सलमान खान ने जल्दी से यह बताया कि अब आप टाइगर से लेकर टाइगर 3 तक का सफर देख चुके हैं। वह भी 57 पर अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करिए।

टाइगर 3 का जादू

बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ की कमाई की बात करें तो इसने धुआंधार आंकड़े लगातार बरकरार रखे हुए हैं। ओपनिंग डे पर 44 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के साथ यह फिल्म लगातार तगड़ी कमाई करती हुई दिखाई दे रही है। वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इसकी कमाई पर थोड़ा असर देखने को मिला है लेकिन बीते 8 दिनों में यह 229 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

टाइगर 3 की बात करें तो यह प्रसिद्ध टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। वहीं वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है, जिसमें सलमान खान को टाइगर और कटरीना को जोया के किरदार में देखा जा रहा है। इमरान हाशमी फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई दिए और सभी को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया। इसके अलावा फिल्म में रिद्धि डोगरा और रेवती जैसे कलाकार भी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews